{"_id":"6772db7346996e381e049f7b","slug":"up-2429-new-ambulances-will-come-to-the-state-old-ones-will-be-removed-after-complaints-tender-issued-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में आएंगी 2429 नई एंबुलेंस, शिकायत आने के बाद हटाई जाएंगी पुरानी, निकाला गया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में आएंगी 2429 नई एंबुलेंस, शिकायत आने के बाद हटाई जाएंगी पुरानी, निकाला गया टेंडर
Mon, 30 Dec 2024 11:12 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:12 PM IST
सार
2429 new ambulances: एक साल पहले शासन ने पुरानी हो चुकी एंबुलेंस को हटाकर उनकी जगह पर नई एंबुलेंस मुहैया कराई थी। इसमें 108-102 की करीब 700 नई एंबुलेंस खरीदी गई थी।
विज्ञापन
यूपी को नई एंबुलेंस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भर में दौड़ रहीं खटारा एंबुलेंस की जगह अब 2429 नई एंबुलेंस लेंगी। इसके लिए मेडिकल कॉर्पोरेशन ने टेंडर किया है। अफसरों का कहना है इतनी बड़ी संख्या में एंबुलेंस का टेंडर पहली बार हुआ है। लखनऊ को भी कई एंबुलेंस मिलेगी।
विज्ञापन
प्रदेश में 108 व 102 की 4500 से अधिक का एंबुलेंस का संचालन हो रहा है। इसमें कई एंबुलेंस काफी पुरानी हो चुकी है। उन्हें हटाकर नई एंबुलेंस लगाई जानी है ताकि मरीजों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। कई एंबुलेंस की मियाद भी पूरी होने पर उन्हें कंडम घोषित किया जा चुका है। शासन ने नई एंबुलेंस खरीद का फैसला लिया था। शासन ने 304 करोड़ का बजट भी एंबुलेंस खरीद के लिए स्वीकृत किया था। मेडिकल कॉर्पोरेशन को टेंडर कराकर एंबुलेंस खरीद करना था।
विज्ञापन
काॅर्पोरेशन ने बीती 27 दिसंबर को टेंडर कराया। इसमें कई कंपनिया टेंडर में शामिल हुई। टेंडर फोर्स कंपनी को मिला है। जिसे 2429 एंबुलेंस की आपूर्ति करनी है। मेडिकल कॉरपोरेशन के एमडी जगदीश के मुताबिक, टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है मार्च माह तक सभी एंबुलेंस कंपनी को देना है।
विज्ञापन
एक साल पहले मिली थी 700 नई एंबुलेंस
एक साल पहले शासन ने पुरानी हो चुकी एंबुलेंस को हटाकर उनकी जगह पर नई एंबुलेंस मुहैया कराई थी। इसमें 108-102 की करीब 700 नई एंबुलेंस खरीदी गई थी। अफसरों का कहना है जो एंबुलेंस खराब हो जाती है या फिर उनकी समयसीमा समाप्त हो जाती है उनकी जगह पर नई एंबुलेंस लगाई जाती है।