{"_id":"68ebc055c5e73311260366ab","slug":"up-240-out-of-750-buses-are-out-of-order-likely-to-cause-problems-during-diwali-and-chhath-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 750 बसों में 240 बसें हैं खराब, सिर्फ 510 बसों का ही हो रहा है संचालन, दिवाली-छठ में होंगी दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 750 बसों में 240 बसें हैं खराब, सिर्फ 510 बसों का ही हो रहा है संचालन, दिवाली-छठ में होंगी दिक्कतें
Sun, 12 Oct 2025 08:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Oct 2025 08:21 PM IST
सार
मरम्मत के अभाव में ड्राइवरों की कमी व पुराना बेड़ा होने के कारण बसों का संचालन बाधित हो रहा है। 750 बसों में से 240 बसों को सड़कों पर नहीं उतारा जा सका है। ऐसे में दीपावली व छठ त्योहारों पर यात्रियों को राहत नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
बसों का संचालन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मरम्मत व रखरखाव के अभाव में रोडवेज की लग्जरी बसें त्योहार पर यात्रियों को राहत नहीं दे पा रही हैं। प्रदेश भर में 750 बसों के बेड़े में 240 बसें डिपो में ही खड़ी रहीं, जबकि सिर्फ 510 बसों का ही संचालन हुआ। इससे यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
रोडवेज की एसी लग्जरी बसों का संचालन लंबे समय से प्रभावित हो रहा है। कार्यशालाओं का संचालन निजी हाथों में सौंपने के बाद उम्मीद थी कि हालात बेहतर होंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मरम्मत के अभाव, ड्राइवरों की कमी व पुराना बेड़ा होने के कारण बसों का संचालन बाधित हो रहा है। 750 बसों में से 240 बसों को सड़कों पर नहीं उतारा जा सका है। ऐसे में दीपावली व छठ त्योहारों पर यात्रियों को राहत नहीं मिल पाएगी। लखनऊ परिक्षेत्र में 44 बसें खराब रहीं। इसके अतिरिक्त अयोध्या, इटावा, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा परिक्षेत्रों में भी बसों का संचालन बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामनगरी अयोध्या ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इस वर्ष अब तक 22 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी पीसीएस परीक्षा: आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, उलझाने वाले रहे सवाल; 42 फीसदी परीक्षार्थी हुए शामिल
300 अतिरिक्त बसों की जरूरत
त्योहारों पर लखनऊ से पूर्वांचल, दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर आदि रूटों पर चलाने के लिए 300 अतिरिक्त बसों की आवश्यकता है। ऐसा होने पर यात्रियों को राहत दी जा सकेगी। रोडवेज मुख्यालय को इस बाबत अधिकारियों ने सूचित कर दिया है। जल्द ही बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।