फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 24 trains canceled till February due to fog, many will run on changed routes

यूपी: कोहरे के चलते 24 ट्रेनें फरवरी तक हुईं निरस्त, कुछ के रूट बदले, यात्रा करने से पहले पढ़ लें लिस्ट

Fri, 01 Dec 2023 07:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 01 Dec 2023 07:06 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले समय में कोहरा अधिक होने के कारण रेल परिचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

विज्ञापन
UP: 24 trains canceled till February due to fog, many will run on changed routes
कोहरे के चलते ट्रेन हुईं रद्द। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरे के चलते डबलडेकर, हमसफर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें 29 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 12583/84 लखनऊ जं. आनन्दविहार टर्मिनल डबलडेकर एक्सप्रेस 29 फरवरी तक निरस्त रहेगी। वहीं, सात दिसंबर से 29 फरवरी तक 15621 कामाख्या आनंदविहार टर्मिनल, आठ दिसंबर से एक मार्च तक 15622 आनंदविहार टर्मिनल कामाख्या, सात दिसंबर से 29 फरवरी तक 14673 जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस व पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक 14674 अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसी क्रम में 12529/30 पाटलिपुत्र लखनऊ जं. पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 12571/72 गोरखपुर आनंदविहार टर्मिनल गोरखपुर, 15073/75 सिंगरौली शक्तिनगर टनकपुर एक्सप्रेस, 15074/76 टनकपुर सिंगरौली शक्तिनगर एक्सप्रेस, 15053/54 छपरा लखनऊ छपरा एक्सप्रेस, 15079/80 पाटलिपुत्र गोरखपुर पाटलिपुत्र, 15083/84 छपरा फर्रुखाबाद छपरा एक्सप्रेस, 12225/26 आजमगढ़ दिल्ली आजमगढ़ एक्सप्रेस व 11123/24 ग्वालियर बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी। 

विज्ञापन


निरस्त रहेगी लखनऊ-अयोध्या पैसेंजर, बदले रूट से चलेगी दून
सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 04203 अयोध्या छावनी-लखनऊ स्पेशल (अनारक्षित) व 04204 लखनऊ-अयोध्या छावनी स्पेशल चार से 10 दिसंबर तक निरस्त रहेंगी। वहीं 13009/10 दून एक्सप्रेस, 13307/08 गंगा सतलज एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक, 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस आठ दिसंबर को, 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस पांच दिसंबर को मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन के रास्ते चलाई जाएंगी। इसी क्रम में 13238 कोटा पटना एक्सप्रेस तीन, सात व आठ दिसंबर को, 13484 दिल्ली जं. मालदाटाउन फरक्का एक्सप्रेस तीन, पांच, सात व आठ दिसंबर को, 15636 गुवाहाटी ओखा द्वारिका एक्सप्रेस चार दिसंबर को, 15668 कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस छह दिसंबर को व 13151 कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक सुल्तानपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस चार, छह व नौ दिसंबर को, 15023 सरयू यमुना एक्सप्रेस पांच को, 15024 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस सात को, 05615 उदयपुर सिटी गुवाहाटी छह को, 19615 उदयपुर सिटी कामाख्या कविगुरु एक्सप्रेस चार को व 19053 सूरत मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस आठ दिसंबर को गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन


दिसंबर में 13 दिन नहीं चलेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले समय में कोहरा अधिक होने के कारण रेल परिचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। टनकपुर से सिंगरौली/शक्तिनगर तक जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस 02, 05, 06, 09, 12, 13, 16, 19, 20, 23, 26, 27, 30 दिसंबर को नहीं चलेगी। इसके बाद जनवरी 2024 में 02, 03, 06, 09, 10, 13, 16, 17, 20, 23, 24, 27, 30, 31 को ट्रेन नहीं चलेगी। इसके बाद 03, 06, 07, 10, 13, 14, 17, 20, 21, 24, 27 एवं 28 फरवरी 15074/15076 टनकपुर-सिंगरौली/शक्तिनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके अलावा सिंगरौली/शक्तिनगर से टनकपुर तक आने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस 03, 06, 07, 10, 13, 14, 17, 20, 21, 24, 27, 28, 31 दिसंबर 2023 तक नहीं चलेगी। इसके अलावा 2024 के पहले महीने की 03, 04, 07, 10, 11, 14, 17, 18, 21, 24, 25, 28, 31 जनवरी को ट्रेन नहीं चलेगी। इसके बाद 01, 04, 07, 08, 11, 14, 15, 18, 21, 22, 25, 28 एवं 29 फरवरी को भी ट्रेन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे से दो घंटे तक लेट हुईं उड़ानें
कोहरे की वजह से बृहस्पतिवार को विमानों का संचालन बिगड़ गया और उड़ानें आधे से दो घंटे तक लेट हुईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो की लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट निर्धारित समय शाम 7:55 बजे से करीब 45 मिनट देरी से रवाना हुई। इसी प्रकार दिल्ली जाने वाली इंडिगो की ही शाम 5:29 बजे की फ्लाइट सवा घंटे देरी से गई। दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट निर्धारित समय रात 8:10 बजे से 50 मिनट और दूसरी एक घंटे पांच मिनट की देरी से पहुंची। वहीं दिल्ली से चला एयर इंडिया का विमान शाम 6:50 के बजाय 7:20 पर लखनऊ पहुंचा। लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की रात 8:55 वाली फ्लाइट एक घंटे 50 मिनट और दोपहर 2:05 बजे वाली 34 मिनट देरी से रवाना हुई। उधर मुंबई से लखनऊ आने वाली रात 8:55 की इंडिगो फ्लाइट सवा घंटे लेट रही। वहीं निर्धारित समय रात 11:48 बजे पहुंचने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान आधे घंटे देरी से पहुंचा। इसके अलावा लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की शाम 5:29 बजे वाली फ्लाइट डेढ़ घंटे और शाम 7:55 बजे वाली 45 मिनट देरी से रवाना हुई। (संवाद)





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed