फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 23 bus stations of the state will be developed as modern terminals, these cities including Rae Bareli, Kan

यूपी: प्रदेश के 23 बस स्टेशन आधुनिक टर्मिनलों के रुप में होंगे विकसित, रायबरेली, कानपुर सहित ये शहर शामिल

Thu, 08 Aug 2024 10:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 08 Aug 2024 10:40 PM IST
सार

Bus stations of UP: यूपी में 23 बस स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा। इन बस स्टेशनों को पीपीपी मॉडल पर आधुनिक बस टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: 23 bus stations of the state will be developed as modern terminals, these cities including Rae Bareli, Kan
23 बस स्टेशनों को बनाया जाएगा आधुनिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा 23 प्रमुख बस स्टेशनों को पीपीपी मॉडल पर आधुनिक बस टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें से 11 बस स्टेशनों के लिए फर्म अनुबंधित कर दी गई है। शेष 12 बस स्टेशनों के लिए मंत्रिपरिषद के अनुमोदन के बाद अनुबंध किए जाएंगे।

विज्ञापन


परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़, गोरखपुर, अयोध्याधाम, बुलंदशहर, बरेली, रायबरेली, मिर्जापुर, वाराणसी, कानपुर, मथुरा एवं हापुड़ के जिलाधिकारियों को पीपीपी मॉडल पर बनने वाले 23 बस स्टेशनों को विकसित कराये जाने के लिए निर्माण अवधि में बसों के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिए हैं। पीपीपी मॉडल पर निर्मित होने वाले इन बस स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधा, रिटेल आउटलेट्स, मल्टीप्लेक्स इत्यादि की सुविधाएं उपलब्ध होगी, जिससे लोगों को बस स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


10 एआरएम वित्त हुए ट्रांसफर, नौ अपनी जगह पर डटे
 रोडवेज अफसरों की मनमानी का आलम यह है कि दस सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक(वित्त) के ट्रांसफर हुए, जिसमें नौ अपनी पुरानी सीटों पर ही डटे हैं। तैनाती स्थल छोड़ने को तैयार नहीं हैं। तबादला वापस लेने के लिए प्रबंध निदेशक से गुहार लगा रहे हैं। रोडवेज के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने तबादला नीति के तहत 25 से 30 जून के बीच दस एआरएम वित्त के ट्रांसफर किए, उनके आदेश जारी होने के बाद नई तैनाती लेने को कहा। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद तक सिर्फ एक एआरएम वित्त ने ही कार्यभार ग्रहण किया है। 

शेष नौ एआरएम वित्त पुरानी तैनाती छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इसमें बिरला सिंह को अयोध्या से रोडवेज मुख्यालय, अजय सिन्हा को मुख्यालय से अयोध्या, राजेश शर्मा को आजमगढ़ से मुख्यालय, एसपी शुक्ला को लखनऊ से गोरखपुर, मुकेश अग्रवाल को मेरठ से इटावा, संतोष कुमार को मुख्यालय से आजमगढ़, सुरेश कुमार को मुख्यालय से मेरठ जाकर चार्ज लेना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। रोडवेज प्रवक्ता अजीत कुमार सिंह ने बताया कि तबादला नीति के तहत जो भी ट्रांसफर हुए हैं, उनकी समीक्षा प्रमुख सचिव की बैठक में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed