फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 200 Crore GST Evasion Uncovered; Network Spanned Across the Country; STF Arrests Accused from Gujarat

UP: 200 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा, देशभर में फैला था नेटवर्क, एसटीएफ ने गुजरात से आरोपी को पकड़ा

Thu, 26 Mar 2026 06:56 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 26 Mar 2026 06:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी फर्मों के जरिए करीब 200 करोड़ की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। गुजरात से एक आरोपी गिरफ्तार हुआ। गिरोह फर्जी इनवॉइस और ई-वे बिल बनाकर टैक्स चोरी करता था। कई राज्यों में फैले नेटवर्क की जांच और कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
UP: 200 Crore GST Evasion Uncovered; Network Spanned Across the Country; STF Arrests Accused from Gujarat
आरोपी मोहम्मद अल्ताफ सोजतवाला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तर प्रदेश ने फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके एक अहम सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरोह पर करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अल्ताफ सोजतवाला पुत्र मुश्ताक भाई सोजतवाला, अहमदाबाद (गुजरात) का निवासी है। उसे 26 मार्च की रात गायकवाड़ हवेली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और नकदी बरामद हुई है, जिनसे बड़े नेटवर्क के संचालन के संकेत मिले हैं।

विज्ञापन

फर्जी कंपनियां खोलकर बैंक खातों से करता था लेनेदेन

जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों, जिनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट आकाश पीयूष सोनी समेत अन्य शामिल हैं, के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्मों का पंजीकरण कराता था। इन फर्मों के जरिए फर्जी इनवॉइस और ई-वे बिल तैयार कर वास्तविक कारोबारियों को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) उपलब्ध कराया जाता था, जिससे बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि गिरोह लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके पहचान पत्र और दस्तावेज हासिल करता था। इन दस्तावेजों के आधार पर फर्जी कंपनियां खोलकर बैंक खातों के माध्यम से लेनदेन दिखाया जाता और बाद में रकम को नकद या अन्य माध्यमों से वापस कर दिया जाता था।

एसटीएफ के अनुसार, यह गिरोह गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सक्रिय था। अलीगढ़ में दर्ज एक मुकदमे की जांच के दौरान इस नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके बाद एसटीएफ को कार्रवाई के लिए लगाया गया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed