{"_id":"60efaa647e11a0703b5852e8","slug":"up-2-60-crore-jobs-from-new-msme-units-in-four-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : चार साल में नई एमएसएमई इकाइयों से मिले 2.60 करोड़ रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : चार साल में नई एमएसएमई इकाइयों से मिले 2.60 करोड़ रोजगार
Thu, 15 Jul 2021 08:54 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Jul 2021 08:54 AM IST
सार
बैंकों के रिकॉर्ड के मुताबिक, इन नई इकाइयों को 2 लाख 14 हजार 826 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है। इन नतीजों में इस वित्तीय सहायता का अहम योगदान माना जा रहा है।
विज्ञापन
उद्योग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में चार साल में नई एमएसएमई इकाइयों से 2.60 करोड़ लोगों को रोजगार मिला। यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट लिमिटेड (यूपीको) के माध्यम से तीन लाख इकाइयों के सर्वे से यह जानकारी सामने आई है। बैंकों के रिकॉर्ड के मुताबिक, इन नई इकाइयों को 2 लाख 14 हजार 826 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है। इन नतीजों में इस वित्तीय सहायता का अहम योगदान माना जा रहा है।
विज्ञापन
योगी सरकार की वार्षिक ऋण योजना के तहत वर्ष 2017-18 से 2020-21 तक कुल 70 लाख 37 हजार 905 नई इकाइयां स्थापित हुईं। यूपीको अभी तक अप्रैल से दिसंबर, 2020 के बीच स्थापित तीन लाख नई इकाइयों का सर्वे कर चुकी है। इनमें कुल 11 लाख लोगों को रोजगार मिला है। यानी, एक इकाई से औसतन 3.70 लोगों को रोजगार मिला।
विज्ञापन
इस तरह नई स्थापित 70 लाख से ज्यादा इकाइयों में 2.60 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। अपर मुख्य सचिव, एमएसएमई नवनीत सहगल ने बताया कि ये आंकड़े काफी आशांवित करने वाले हैं। इस योजना में वित्तीय सहायता प्राप्त सभी इकाइयों से मिले रोजगार की गणना का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन