फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 16,142 new corona patients in last 24 hours, CM Yogi gave instructions to officials

यूपी : पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 22 कोविड मरीजों की मौत, 16142 नए मरीज मिले, 17600 डिस्चार्ज

Fri, 21 Jan 2022 07:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Jan 2022 07:59 PM IST
सार

लखनऊ में दो, गाजियाबाद में एक, मेरठ में दो, वाराणसी में एक, गोरखपुर में एक, लखीमपुर खीरी में दो, रामपुर में एक, हापुरड़ में एक, अमरोहा में एक, सुल्तानपुर में एक, एटा में एक, देवरिया में एक, चंदौली में दो, मैनपुरी में एक, कन्नौज में एक, महराजगंज में एक, बलिया में दो की मौत हुई है।

विज्ञापन
UP: 16,142 new corona patients in last 24 hours, CM Yogi gave instructions to officials
अफसरों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 16142 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 22 संक्रमितों की मौत हुई है। करीब सात माह बाद 20 से अधिक मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। 17600 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमण दर घटकर 6.68 पर आ गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 95866 पहुंच गई है। राहत की बात है कि एक्टिव केस और संक्रमण दर में लगातार गिरावट हो रही है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वेदब्रत सिंह ने बताया कि कोविड के करीब डेढ़ फीसदी मरीज अस्पताल में हैं। जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें ज्यादातर अति गंभीर थे। उन्हें दूसरी बीमारियों के साथ कोविड भी था।
विज्ञापन


संक्रमण से इन जिलों में हुई मौत
संक्रमण से दम तोड़ने वाले मरीजों में लखनऊ में दो, गाजियाबाद में एक, मेरठ में दो, वाराणसी में एक, गोरखपुर में एक, लखीमपुर खीरी में दो, रामपुर में एक, हापुरड़ में एक, अमरोहा में एक, सुल्तानपुर में एक, एटा में एक, देवरिया में एक, चंदौली में दो, मैनपुरी में एक, कन्नौज में एक, महराजगंज में एक, बलिया में दो की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने मिले मरीज
लखनऊ में 2290, गौतमबुद्ध नगर में 1465, गाजियाबाद में 778, मेरठ में 1020, वाराणसी 673, आगरा में 408, कानपुर नगर में 354, प्रयागराज में 529, सहारनपुर में 439, गोरखपुर में 362, बरेली में426, मुरादाबाद में 346, बुलंदशहर में 406, मुजफ्फरनगर में 331, मथुरा में 216, झांसी में 257, लखीमपुर खीरी मं 336, बाराबंकी में 215, हरदोई में 195, अलीगढ़ में 184, बिजनौर में 168, शाहजहांपुर में 186, शामली 372, रामपुर 153, हापुड़ में 100, अमरोहा में 149, सुल्तानपुर 165, रायबरेली में 174,गोंडा में 128, अयोध्या में 149, एटा में 113, इटावा 132, फिरोजाबाद 187, सोनभद्र 111, देवरिया 106, सीतापुर 137, चंदौली 107, बहराइच 112, बागपत में 152, जालौन 115, ललितपुर 107, कन्नौज 116, महराजगंज 102 मरीज मिले हैं।

90 फीसदी से अधिक में ओमिक्रॉन
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड केसों की जीनोम सिक्वेसिंग भी करवाई जा रही है। जीनोम सिक्वेसिंग के दौरान 90 प्रतिशत से अधिक मामले ओमिक्रॉन के ही आ रहे है। इस पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकतानुसार कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग कोविड टीकाकरण अवश्य करवाएं। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य लें।


टीकाकरण की गति हुई तेज
प्रदेश में टीकाकरण की गति तेज हो र्गइ है। 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 381642 डोज दी गई। इस उम्र समूह की अब तक  कुल टीकाकरण 7092929 हो गया है। इसी तरह 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 14 करोड़ 22 लाख 24 हजार 331 डोज एवं दूसरी डोज 9 नौ करोड़ 29 लाख 59 हजार 38 दी गई है। अब तक 652551 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।  अब तक कुल 24 करोड़ 29 लाख 28 हजार 849 डोज दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed