{"_id":"6a68689c45a00d48b20636bc","slug":"up-15-ips-officers-transferred-in-the-state-tarun-gaba-is-the-new-police-commissioner-of-lucknow-read-the-f-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रदेश में 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर; पढ़ें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रदेश में 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर; पढ़ें पूरी लिस्ट
Tue, 28 Jul 2026 02:19 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:19 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि अशोक मुथा को अग्निशमन सेवा का महानिदेशक बनाया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
आईएएस ट्रांसफर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
शासन ने मंगलवार को 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया। सबसे अहम बदलाव लखनऊ और प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जबकि वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
अब तक लखनऊ पुलिस कमिश्नर रहे अमरेंद्र कुमार सेंगर को पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) बनाया गया है। साथ ही उन्हें पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। प्रयागराज के पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, पीटीसी, मुरादाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
तबादला सूची के अनुसार, पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक, अभिशमन एवं आपात सेवाएं बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक्स राम कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं नवीन अरोरा को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना भगवान एस श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं भेजा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय डॉ. संजीव गुप्ता को पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड्स धर्मवीर को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज बनाया गया है। सचिव (गृह) मोहित गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद के पुलिस महानिरीक्षक विनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिरीक्षक, विशेष जांच नियुक्त किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन आनंद सुरेशराव कुलकर्णी को सचिव (गृह) बनाया गया है।वहीं मुख्यालय से संबद्ध मुख्यालय एसपी अनूप कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) और एसपी आनंद कुमार को पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत में तैनात किया गया है। पढ़िए लिस्ट...