फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 15,000 PAC posts to be filled soon, offline exam to carry 300 marks; learn the details

यूपी: पीएसी के 15 हजार पदों पर शीघ्र होंगी भर्तियां, 300 अंकों की होगी ऑफलाइन परीक्षा; जानिए डिटेल

Tue, 06 Jan 2026 07:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 06 Jan 2026 07:21 PM IST
सार

PAC Recruitment in UP: यूपी पीएसी के 15 हजार खाली पदों के लिए शीघ्र भर्ती होगी। पीएसी में वर्ष 2022 से लगातार पद रिक्त होते जा रहे थे, जबकि भर्तियां नहीं हो रही थी।

विज्ञापन
UP: 15,000 PAC posts to be filled soon, offline exam to carry 300 marks; learn the details
यूपी पीएसी भर्ती। - फोटो : संवाद

विस्तार

 प्रदेश में सिपाही और समकक्ष पदों पर होने वाली सीधी भर्ती में पीएसी के बीते चार साल के रिक्त पदों को भरा जाएगा। पीएसी में वर्ष 2022 से लगातार पद रिक्त होते जा रहे थे, जबकि भर्तियां नहीं हो रही थी। सर्वाधिक 8540 रिक्त पद वर्ष 2022 के रिक्त हैं। इन भर्तियों के बाद पीएसी बल मजबूत होगा, जिससे कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

विज्ञापन


बता दें कि उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 32,679 सिपाही और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें पीएसी के 15,131 रिक्त पद भी शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ, बदायूं और गोरखपुर में बनी पीएसी की महिला वाहिनियों के लिए भी 2282 पदों पर पहली बार महिलाओं की भर्ती होनी है। वहीं विशेष सुरक्षा बल में सिपाही के 1341 रिक्त पद बीते पांच वर्षों से रिक्त चल रहे थे। इसके लिए अब पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

300 अंकों की ऑफलाइन परीक्षा होगी

अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के बाद बोर्ड द्वारा 300 अंकों की ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की अवधि दो घंटा होगी। हालिया भर्तियों में करीब 40 लाख आवेदन आने की वजह से परीक्षा चार दिन में आठ पालियों में आयोजित की जा सकती है, हालांकि इस बाबत अंतिम फैसला ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद लिया जाएगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से संबंधित 150 सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed