फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 1235 new patients found in the state, 1501 discharged, two dead

यूपी : प्रदेश में 1235 नए मरीज मिले, 1501 डिस्चार्ज, दो की मौत

Mon, 14 Feb 2022 10:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 14 Feb 2022 10:22 PM IST
सार

अब 13945 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 158669 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 1235 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें लखनऊ में 201 मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
UP: 1235 new patients found in the state, 1501 discharged, two dead
कोरोना - फोटो : self

विस्तार

प्रदेश में 1235 नए मरीज मिले हैं, जबकि 1501 डिस्चार्ज हुए हैं। दो मरीजों की मौत हुई है। अब 13945 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 158669 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 1235 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें लखनऊ में 201 मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


इसी तरह गौतमबुद्ध नगर में 93, वारआणसी में 72, झांसी में 31, लखीमपुर खीरी में 37, प्रयागराज में 17, रायबरेली में 21, गोरखपुर में 19, गाजियाबाद में 26, हरदोई में 37, शाहजहांपुर में 35, बरेली में 14, ललितपुर में 25, बाराबंकी में 17, कानपुर नगर में 38, सीतापुर में 15, मेरठ में 39, महराजगंज में 19, बदायूं में 23, कन्नौज में 20, पीलीभीत में 18, सुल्तानपुर में 11, उन्नाव में 15, बुलंदशहर में 16, अमेठी में 40, गोंडा में 11, आगरा में 10, बहराइच में 13, जौनपुर में 15, देवरिया में 14, सोनभद्र में 12, श्रावस्ती में 24, भदोही में 13, कानपुर देहात में 15, प्रतापगड़ में 12, अयोध्या में 13, हमीरपुर में 12, बागपत में 14 मरीज मिले हैं। अंबेडकर नगर और रामपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन


27.65 करोड़ का टीकाकरण
प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 150759717 तथा दूसरी डोज 110476875 दी गई है। इसी तरह 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 11708805 तथा दूसरी डोज 1655058 दी गई है। प्रदेश में1991512 प्रीकॉशन डोज दी गई है। अब तक कुल 27 करोड़ 65 लाख 91 हजार 967 वैक्सीन की डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में 201 संक्रमित, 267 हुए स्वस्थ
लखनऊ में सोमवार को कोरोना के 201 नए केस मिले। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी संक्रमित की जान नहीं गई। वहीं, 267 मरीजों ने वायरस को मात दी। इसके साथ सक्रिय मामलों की संख्या अब 2422 रह गई है। लखनऊ में सोमवार को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में 37 नए मामले मिले। इसी तरह ट्रैवल हिस्ट्री वाले 21, सर्जरी से पहले वाले 5, हेल्थ केयर वर्क वाले 5 लोग संक्रमित मिले। कुल मरीजों में से चिनहट में 43, अलीगंज में 40, आलमबाग में 18, इंदिरानगर में 33, सिल्वर जुबली में छह, सरोजनीनगर में 11 और एनके रोड में आठ रोगी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed