फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 12 MLAs were present in Sonelal Patel's birth anniversary celebration, Anupriya Patel warned those who wan

यूपी: सोनेलाल पटेल की जयंती समारोह में 12 विधायक रहे मौजूद, अनुप्रिया पटेल ने फूट डालने वालों को दी चेतावनी

Wed, 02 Jul 2025 10:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 02 Jul 2025 10:26 PM IST
सार

Anupriya Patel: रवींद्रालय में आयोजित डॉ. सोनेलाल पटेल के जयंती समारोह में पार्टी के 13 में से 12 विधायक पहुंच गए थे। बाकी नेता अपने साथ नौ विधायक होने का दावा कर रहे थे। 

विज्ञापन
UP: 12 MLAs were present in Sonelal Patel's birth anniversary celebration, Anupriya Patel warned those who wan
कार्यक्रम में मौजूद अपना दल की नेता और मंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पार्टी के बागी नेताओं के दावों के बीच अपना दल (एस) की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जहां पार्टी में फूट डालने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने इशारों में ही इसे षड्यंत्र करार दिया है। अनुप्रिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हमें अपने सिद्धांतों और वैचारिक मुद्दों से नहीं भटकना चाहिए। विरोध और षड्यंत्र केवल ताकतवर और ईमानदार लोगों के खिलाफ होते हैं। हमारी पार्टी की लोकप्रियता और स्वीकार्यता बढ़ रही है। हमें यूपी में नंबर एक पार्टी बनने का संकल्प लेना होगा।

विज्ञापन


अनुप्रिया बुधवार को रवींद्रालय में आयोजित डॉ. सोनेलाल पटेल के जयंती समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। पार्टी में बगावती सुर उठाने वालों को करारा जवाब देते हुए अनुप्रिया ने कार्यकर्ताओं को ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान की रक्षा उनके लिए सर्वोपरि है और इसी वजह से डॉ. सोनेलाल की जयंती को आज ‘जन स्वाभिमान दिवस’ के तौर पर मनाई जा रही है। जातिगत जनगणना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अपना दल स्थापना के समय से ही जातिगत जनगणना का समर्थन किया था। केंद्र सरकार ने इस दिशा में कदम उठाकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आर्थिक और सामाजिक लोकतंत्र के सपने को साकार किया है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना समाज को तोड़ने वाला नहीं, बल्कि जोड़ने वाला कदम है।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्यारे लाल पटेल (राष्ट्रीय सचिव-किसान मंच), रमेश पटेल (प्रदेश महासचिव) व जगन्नाथ पटेल (राष्ट्रीय सचिव) को डॉ. सोनेलाल पटेल सम्मान दिया गया। राष्ट्रीय सचिव माता बदल तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बलरामपुर बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष ने अपने तमाम साथियों के साथ अपना दल (एस) की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना दल को खत्म करने की हो रही साजिश : आशीष पटेल
आशीष पटेल ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि ताकतवर लोग अपना दल (एस) को खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। इसके लिए कुछ लोग 1700 करोड़ रुपये की ताकत लगा रहे हैं। उन्होंने यह भी आशंका व्यक्त किया कि आगे चलकर हो सकता है कि मुझे किसी फर्जी मुकदमे में फंसाया जा सकता है। आशीष ने इशारों में कहा कि सरकार में अन्य सहयोगी दल भी हैं, पर किसी अन्य दल के साथ भेदभाव क्यों नहीं किया जाता। सारा भेदभाव सिर्फ अपना दल के ही क्यों हो रहा है।


13 में से 12 विधायक रहे मौजूद
कार्यक्रम में पार्टी के बागी नेताओं द्वारा एक दिन पहले ही किए गए 9 विधायकों के साथ होने के दावे की भी पोल खुली। 13 में से 12 विधायक कार्यक्रम मे मौजूद रहे। सिर्फ शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा नदारत रहे। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि वर्मा को कहीं बाहर जाना था और वे इस बारे में पार्टी नेतृत्व को बता कर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed