फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 115 more new colleges of pharmacy will open in the state, seats will increase, 191 applications received f

यूपी: प्रदेश में खुलेंगे फार्मेसी के 115 और नए कॉलेज, बढ़ेंगी सीटें, नए सत्र के लिए आए 191 आवेदन

Tue, 28 May 2024 09:54 AM IST
रोहित मिश्र अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 28 May 2024 09:54 AM IST
सार

Colleges of pharmacy: प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वह छात्र जो फॉर्मेसी सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए अवसर बढ़ने जा रहे हैं। पूरे यूपी में 115 नए कॉलेज खुलने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: 115 more new colleges of pharmacy will open in the state, seats will increase, 191 applications received f
यूपी में बढ़ेंगी फॉर्मेसी कॉलेजों में सीटें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश में नए सत्र 2024-25 में 115 फार्मेसी के और नए कॉलेज खुलने की तैयारी में हैं। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) व शासन स्तर पर चल रही संबद्धता प्रक्रिया में नए सत्र के लिए 191 आवेदन आए हैं। इसमें सर्वाधिक कॉलेज फार्मेसी के हैं। साथ ही इंजीनियरिंग व अन्य कोर्स के भी कॉलेज शामिल हैं। कई कॉलेजों ने अतिरिक्त ब्रांच के लिए भी आवेदन किया है।

विज्ञापन


एकेटीयू की ओर से नए सत्र की संबद्धता प्रक्रिया इस बार काफी समय से शुरू कर दी गई थी। जो अब आखिरी चरण में पहुंच रही है। वहीं इस बार शासन ने संबद्धता से जुड़ी प्रक्रिया में बदलाव करते हुए जिला प्रशासन को भी जमीन आदि की जांच में शामिल किया है। अब तक आए आवेदनों को विश्वविद्यालय की ओर से संबंधित जिलाधिकारी को भेजा गया। डीएम की ओर से आवेदक कॉलेज की भूमि और नक्शे की जांच करके अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन विश्वविद्यालय को दी गई।
विज्ञापन


अब विश्वविद्यालय ने इसकी एनओसी के लिए शासन को भेज दिया है। इसके अनुसार 191 में से 122 कॉलेजों की रिपोर्ट एप्रूव किया जबकि 44 के आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं। 25 अभी उनके स्तर पर लंबित है। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि अब तक स्वीकृत हुए आवेदन में 113 फार्मेसी व 9 इंजीनियरिंग के हैं। अन्य के लिए भी संबंधित डीएम को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शासन की एनओसी के बाद कॉलेज पीसीआई, एआईसीटीई से भी अनुमति लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां की हरी झंडी मिलने पर विवि इनकी भौतिक जांच कराएगा। इसमें डीएम के प्रतिनिधि, एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर शामिल होंगे। इसके बाद अंतिम रूप से कॉलेजों को संबद्धता जारी की जाएगी। बता दें कि गत वर्ष भी लगभग 200 फार्मेसी कॉलेजों ने संबद्धता के लिए आवेदन किया था। किंतु इसमें से कुछ कोर्ट के निर्देश को छोड़कर अन्य को संबद्धता नहीं दी गई थी। वर्तमान में विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रदेश में लगभग 400 फार्मेसी कॉलेज हैं, जहां पर लगभग 30 हजार सीटें हैं।


संबद्धता विस्तार के आवेदन अब पांच तक
विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए सत्र के लिए संबद्धता विस्तार के आवेदन 25 मई तक मांगे थे। इसके बाद भी कुछ कॉलेज कतिपय कारणों से आवेदन नहीं कर सके। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए तिथि बढ़ा दी है। रजिस्ट्रार रीना सिंह ने बताया कि संबद्धता विस्तार के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पांच जून तक पूरी कर ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed