{"_id":"5f0d52178ebc3e636c6649ac","slug":"up-112-will-take-400-laptops-on-rent-for-work-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्क फ्रॉम होम के लिए 400 लैपटॉप किराए पर लेगा यूपी 112, नए खरीदने की नहीं मिली अनुमति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्क फ्रॉम होम के लिए 400 लैपटॉप किराए पर लेगा यूपी 112, नए खरीदने की नहीं मिली अनुमति
Tue, 14 Jul 2020 12:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
laptop
वर्क फ्रॉम होम के लिए यूपी 112 करीब 400 लैपटॉप किराए पर लेगा। इसके लिए शासन स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। पहले 200 लैपटॉप खरीदने के लिए वित्त विभाग से अनुमति मांगी गई थी, लेकिन वित्त विभाग खरीदने के बजाय किराए पर देने पर विचार कर रहा है। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए ज्यादातर कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम को वरीयता दी जा रही है।
यूपी 112 में भी पिछले दिनों कर्मचारियों के संक्रमित होने के मामलों के चलते यहां भी वर्क फ्रॉम होम पर फोकस किया जा रहा है। इसी के तहत लैपटॉप किराए पर लेने की योजना बनाई गई है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि किराए पर लैपटॉप के लिए जो प्रस्ताव तैयार किया गया है उसके तहत आठ माह का एक लैपटॉप का किराया पांच हजार से सात हजार रुपये के आसपास आएगा।
ऐसे में सात या आठ महीने के किराए में अच्छी क्वालिटी का लैपटॉप लिया जा सकता है। यह कवायद कोरोना के कारण की जा रही है। कोरोना कब तक खत्म होगा, यह किसी को नहीं पता। ऐसे में अगर आठ महीने से अधिक किराया देना पड़ता है तो सरकार के लिए यह नए लैपटॉप की खरीद से महंगा पड़ेगा।