फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP 112 will take 400 laptops on rent for work from home

वर्क फ्रॉम होम के लिए 400 लैपटॉप किराए पर लेगा यूपी 112, नए खरीदने की नहीं मिली अनुमति  

Tue, 14 Jul 2020 12:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Jul 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
UP 112 will take 400 laptops on rent for work from home
laptop
वर्क फ्रॉम होम के लिए यूपी 112 करीब 400 लैपटॉप किराए पर लेगा। इसके लिए शासन स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। पहले 200 लैपटॉप खरीदने के लिए वित्त विभाग से अनुमति मांगी गई थी, लेकिन वित्त विभाग खरीदने के बजाय किराए पर देने पर विचार कर रहा है। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए ज्यादातर कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम को वरीयता दी जा रही है।
विज्ञापन


यूपी 112 में भी पिछले दिनों कर्मचारियों के संक्रमित होने के मामलों के चलते यहां भी वर्क फ्रॉम होम पर फोकस किया जा रहा है। इसी के तहत लैपटॉप किराए पर लेने की योजना बनाई गई है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि किराए पर लैपटॉप के लिए जो प्रस्ताव तैयार किया गया है उसके तहत आठ माह का एक लैपटॉप का किराया पांच हजार से सात हजार रुपये के आसपास आएगा।
विज्ञापन


ऐसे में सात या आठ महीने के किराए में अच्छी क्वालिटी का लैपटॉप लिया जा सकता है। यह कवायद कोरोना के कारण की जा रही है। कोरोना कब तक खत्म होगा, यह किसी को नहीं पता। ऐसे में अगर आठ महीने से अधिक किराया देना पड़ता है तो सरकार के लिए यह नए लैपटॉप की खरीद से महंगा पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed