{"_id":"6a0239a722307f2da9055af7","slug":"up-112-headquarters-receives-message-about-bomb-threat-to-ram-temple-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 24 घंटे में अति विशिष्ट की हत्या, राम मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी; यूपी 112 मुख्यालय में भेजा मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 24 घंटे में अति विशिष्ट की हत्या, राम मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी; यूपी 112 मुख्यालय में भेजा मैसेज
Tue, 12 May 2026 01:48 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 12 May 2026 01:48 AM IST
सार
इंस्पेक्टर सहेंद्र के मुताबिक शनिवार शाम पांच बजे वह मुख्यालय में थे। तभी मुख्यालय लखनऊ की सोशल मीडिया व्हाट्सएप डेस्क पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया। इसमें 24 घंटे में अति विशिष्ट की हत्या और अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी की बात लिखी थी।
विज्ञापन
राम मंदिर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुशांत गोल्फ सिटी स्थित यूपी 112 मुख्यालय में अज्ञात ने 24 घंटे में अति विशिष्ट की हत्या करने और राम मंदिर को बम से उड़ाने का धमकी भरा मैसेज भेजा। मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर सहेंद्र कुमार यादव ने नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सहेंद्र के मुताबिक शनिवार शाम पांच बजे वह मुख्यालय में थे। तभी मुख्यालय लखनऊ की सोशल मीडिया व्हाट्सएप डेस्क पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया। इसमें 24 घंटे में अति विशिष्ट की हत्या और अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी की बात लिखी थी। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के अनुसार एडीजी एलओ उत्तर प्रदेश, सुरक्षा मुख्यालय और एटीएस को भी मामले की जानकारी दी गई। खुफिया एजेंसी भी अलर्ट हो गई। मेसेज भेजने वाले की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन