फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP-112: All outsourced workers will be deployed next week

यूपी-112: अगले सप्ताह तैनात हो जाएंगे सारे आउटसोर्स कर्मी, नई कंपनी बुला सकती है पुराने कर्मचारी भी

Wed, 15 Nov 2023 10:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 15 Nov 2023 10:00 AM IST
सार

एडीजी यूपी-112 नीरा रावत ने बताया कि बीते दिनों टेक महिंद्रा कंपनी के कर्मचारियों द्वारा आंदोलन करने के बाद विभिन्न जिलों में तैनात रहे करीब 300 पुलिसकर्मियों को बुलाकर आपातकालीन सेवाओं का संचालन जारी रखा गया था।

विज्ञापन
UP-112: All outsourced workers will be deployed next week
up 112 - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी पुलिस की आपातकालीन सेवा यूपी-112 में अगले सप्ताह तक नई सेवा प्रदाता कंपनी के सारे आउटसोर्स कर्मी तैनात कर दिए जाएंगे। वहीं आंदोलनरत रहे पूर्व कर्मचारियों को भी कंपनी दोबारा काम पर बुला सकती है। पुरानी कंपनी के 673 कर्मियों में से 158 ने नई कंपनी को अपनी सेवाएं देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


एडीजी यूपी-112 नीरा रावत ने बताया कि बीते दिनों टेक महिंद्रा कंपनी के कर्मचारियों द्वारा आंदोलन करने के बाद विभिन्न जिलों में तैनात रहे करीब 300 पुलिसकर्मियों को बुलाकर आपातकालीन सेवाओं का संचालन जारी रखा गया था। ये सभी पूर्व में यूपी-112 में कार्यरत होने की वजह से प्रशिक्षित थे, जिसकी वजह से सेवाओं में बाधा नहीं आई। नई कंपनी वी-विन की ओर से अब तक 409 कर्मियों को तैनात किया जा चुका है, 100 कर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नई कंपनी का चयन जेम पोर्टल के जरिये किया गया है। पुरानी कंपनी अपने कर्मियों को अर्द्ध प्रशिक्षित मानकर 10,303 रुपये प्रतिमाह भुगतान कर रही थी। जबकि नई कंपनी ने उनको प्रशिक्षित कर्मी के रूप में ज्वॉइन करने के लिए ऑफर लेटर दिया। जिसमें उनको 12,661 रुपये प्रतिमाह का भुगतान करने तथा पीएफ समेत कई अन्य सुविधाएं देने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


66 हजार से अधिक शिकायतें आईं
एडीजी यूपी-112 नीरा रावत ने बताया कि दीपावली पर तीन दिनों के दौरान यूपी-112 में करीब 66 हजार शिकायतें आई थी, जिनका निस्तारण किया गया। हेल्पलाइन पर होली और दीपावली के दौरान सबसे जयादा शिकायतें आती हैं, जिसकी वजह से जिलों में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी यूपी-112 में लगाई गई।


डायल 112 की बहनों के संघर्ष की आवाज बनेगी सपा : अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस बार अपने विक्रमादित्य मार्ग स्थित निवास पर डायल 112 की संघर्षरत बहनों के साथ दीपावली मनाई। सपा अध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी डायल 112 की बहनों के संघर्ष की आवाज बनेगी। साथ ही इस संवेदनात्मक संकल्प के दीप भी जलाए कि उनके साथ, बिना किसी दुर्भावना के सच्चा न्याय सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि कैसी विडंबना है कि दीप पर्व पर जब हर घर में लक्ष्मी जी का आवाह्न किया जाता है, भाजपा ने हमारी बहन, बेटी स्वरूपा लक्ष्मी को घरों से बाहर बारिश और ठंड में बैठने के लिए मजबूर कर दिया। भाजपा सरकार ने अपनी हृदयहीनता का क्रूर प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed