फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up 100 callers received many blank calls

दिन भर ब्लैंक कॉल्स से परेशान रहीं यूपी 100 की कॉल सेंटर की लड़कियां

Mon, 21 Nov 2016 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Nov 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
up 100 callers received many blank calls
यूपी 100 - फोटो : amar ujala

यूपी 100 सेवा के कॉल सेंटर में तैनात लड़कियां रविवार को पूरे दिन ब्लैंक कॉल्स से परेशान रहीं। जब भी फोन आता कॉल सेंटर की लड़कियां ‘...नमस्ते, यूपी 100 से हम आपकी क्या सहायता कर सकते हैं...’ कहकर उस कॉलर की मदद के लिए फोन सुनती हैं। 

विज्ञापन


लेकिन उधर से बगैर कुछ बोले फोन कट जाता था। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले 24 घंटे में 81 हजार कॉल आईं। इनमें से 81.3 फीसदी कॉल ब्लैंक थीं। 3.5 फीसदी ही कॉल ऐसी थीं जिनमें यूपी 100 की गाड़ियां मदद के लिए मौके पर भेजी गईं। 
विज्ञापन

11 जिलों में शनिवार रात आठ बजे से शुरू हुई इस सेवा में पहले 24 घंटे में आईं 81 हजार कॉल में से सिर्फ 2857 कॉल्स ऐसी थीं जिनमें पुलिस से मदद मांगी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी जावीद अहमद कहते हैं कि अभी यह सेवा शुरू हुई है। पहले दिन काफी संख्या में ब्लैंक कॉल्स आईं। शायद लोग इस सुविधा को चेक करने के लिए फोन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता से मिल रहा रिस्पांस अच्छा है। 

24 घंटे का लेखा-जोखा

कुल कॉल- 81288
ब्लैंक कॉल्स- 66146
जानकारी के लिए कॉल- 3863
विभागीय कॉल-183
मदद के लिए कॉल- 2857
मारपीट की शिकायतें- 413
विवाद की शिकायतें- 408
घरेलू हिंसा- 222
ट्रैफिक जाम- 83
सोशल मीडिया संबंधी - 23
अतिक्रमण की शिकायतें -15

किसी ने ली सेल्फी तो किसी ने दिया गुलाब का फूल

up 100 callers received many blank calls
डेमो प‌िक

यूपी 100 की गाड़ियां जब सड़कों पर पेट्रोलिंग के लिए निकली तो कई जिलों के युवाओं ने इन गाड़ियों के साथ सेल्फी ली। युवा ब्लैक रंग की आधुनिक संसाधनों से लैस इन वाहनों को देखकर काफी उत्साहित थे। एडीजी ट्रैफिक अनिल अग्रवाल ने बताया कि कई क्षेत्रों में बच्चों ने वाहन में बैठने की भी इच्छा जताई। जबकि कई जिलों में यूपी 100 के स्टाफ को वहां के लोगों ने गुलाब का फूल देकर अभिवादन किया।

बॉर्डर के जिलों ने किया परेशान
अभी यह सेवा लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, मेरठ, आगरा, वाराणसी, बरेली, गोरखपुर, मुरादाबाद, झांसी व रामपुर में ही शुरू हुई है। लेकिन बॉर्डर एरिया में रहने वालों की कॉलों ने खूब परेशान किया। दरअसल, यूपी 100 की मुसीबत यह थी कि जिन जिलों में अभी सेवा शुरू हुई है उसी में गाड़ियां व स्टाफ तैनात हैं। जब भी दूसरे जिलों से कॉल आ आती तो उसकी मदद नहीं हो पाती है। इस कारण काफी संख्या में कॉल ऐसी भी आईं जिनमें यूपी 100 मदद के लिए मौके पर नहीं पहुंच सकी।

सर्वर से डाटा रिसीव करने में रही दिक्कत
यूपी 100 में आई कॉल्स का डाटा सर्वर से रिसीव करने में दिक्कत आई। बंगलूरू स्थिति सर्वर रूम से डाटा ठीक से रिसीव नहीं हो सका। एडीजी ट्रैफिक अनिल अग्रवाल ने बताया कि शुरुआत में कुछ दिक्कतें आती हैं। एक-दो दिनों में चीजे सामान्य हो जाएंगी।

बीएसएनएल के मोबाइल से भी नहीं मिल सकी कॉल
पहले दिन बीएसएनएल के मोबाइल से भी 100 नंबर पर कॉल नहीं जा सकी। काफी लोगों ने इसकी शिकायत यूपी 100 में की है। यूपी 100 से जुड़े अफसरों ने भरोसा दिया कि इसकी शिकायत बीएसएनएल के अफसरों से की गई है। शीघ्र ही इस समस्या का निदान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed