फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 10 FIRs filed against Ansal in a single day, 224 cases have been filed so far; allegations of fraud worth

यूपी: अंसल पर एक ही दिन में दर्ज हुईं 10 FIR, अब तक 224 मुकदमे हो चुके हैं दर्ज; कई करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप

Sat, 28 Jun 2025 07:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Jun 2025 07:19 PM IST
सार

FIR against Ansal: अंसल एपीआई लगातार विवादों में है। शनिवार को अंसल पर एक साथ दस एफआईआर दर्ज हुईं। 

विज्ञापन
UP: 10 FIRs filed against Ansal in a single day, 224 cases have been filed so far; allegations of fraud worth
अंसल पर लगातार हो रहे हैं मुकदमे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सुशांत गोल्फ सिटी थाने में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अंसल कंपनी के खिलाफ ठगी की दस एफआईआर दर्ज कराई गईं। पीड़ितों ने फ्लैट, विला और प्लॉट के नाम पर कुल 1.72 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इसके साथ अंसल पर शहर भर के थानों में दर्ज मामलों की संख्या 224 हो गई है।

विज्ञापन


सुशांत गोल्फ सिटी स्थित रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी तनुजा कृष्ण दुबे के मुताबिक, 2011 में पिता मदन मोहन चंद्रा ने अंसल कंपनी से उनकी सुशांत गोल्फ सिटी स्थित साइट में एक प्लॉट बुक कराया था। इसके लिए वर्ष 2015 तक किस्तों 33.60 लाख रुपये का भुगतान किया था, लेकिन उनके नाम पर प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं हुई। वर्ष 2022 में पिता की मृत्यु हो गई। तनुजा ने जब बतौर वारिस कंपनी से प्लॉट की रजिस्ट्री उनके नाम पर करने को कहा तो कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें धमकी दी। उधर, गुरुग्राम निवासी डॉ. शचि त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने कंपनी को प्लॉट के लिए 25.32 लाख का भुगतान किया था, लेकिन प्लॉट का बैनामा उनके नाम नहीं किया गया। इसी तरह गोमतीनगर के विशाल खंड निवासी अमियकेत सिंह से प्लॉट के नाम पर 10.47 लाख की ठगी की गई।
विज्ञापन


इनसे भी हुई ठगी
पीजीआई के साउथ सिटी निवासी रजनीश गौड़ से दो विला के नाम पर 31.30 लाख, अलीगंज के बड़ा चांदगंज के आशीष अग्निहोत्री से फ्लैट के नाम पर आठ लाख, आशियाना के सेक्टर में रहने वाले चेतराम से प्लॉट के नाम पर 10.22 लाख की ठगी की गई। उधर, अलीगंज निवासी शैलेश अग्निहोत्री से 2 बीचके फ्लैट के नाम पर 2012 में आठ लाख, अर्जुनगंज निवासी पारस नाथ से 2010 में फ्लैट के नाम पर 5.38 लाख, आलमबाग के भिलावां साकेतपुरी निवासी अमित कुमार से फ्लैट के नाम पर 28 लाख और गौतमबुद्धनगर निवासी सरोज तिवारी से विला के नाम पर 12.35 लाख की ठगी की गई। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र सिंह के मुताबिक सभी मामलों की तफ्तीश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed