{"_id":"618bf8a4d474e3300b4351ad","slug":"up-10-crore-people-got-the-first-dose-of-vaccine-more-than-3-57-crore-people-have-taken-both-doses","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : 10 करोड़ प्रदेशवासियों को लगी वैक्सीन की पहली डोज, 3.57 करोड़ से अधिक लोगों लग चुकी है दोनों डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : 10 करोड़ प्रदेशवासियों को लगी वैक्सीन की पहली डोज, 3.57 करोड़ से अधिक लोगों लग चुकी है दोनों डोज
Wed, 10 Nov 2021 10:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:22 PM IST
सार
प्रदेश में 18 वर्ष की उम्र से अधिक के कुल 14.73 करोड़ लोगों का टीकाकरण होना है। बुधवार को सात लाख 56 हजार तीन सौ 53 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में टीकाकरण का लगातार रिकॉर्ड बन रहा है। बुधवार को पहली डोज लेने वालों की संख्या 10 करोड़ के पार हो गई। देश में इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण करने वाला यूपी पहला राज्य है।
विज्ञापन
प्रदेश में 18 वर्ष की उम्र से अधिक के कुल 14.73 करोड़ लोगों का टीकाकरण होना है। बुधवार को सात लाख 56 हजार तीन सौ 53 लोगों का टीकाकरण किया गया। इससे वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ दो लाख 65 हजार 2 सौ हो गई है। वहीं, तीन करोड़ 57 लाख 82 हजार छह सौ लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है। इस तरह प्रदेश में अब तक 13 करोड़ 60 लाख 47 हजार आठ सौ 57 डोज दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण को और तेज करने का निर्देश दिया है। प्रयास है कि नवंबर में पहली डोज शत प्रतिशत लोगों को मिल जाए। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों पर खास ध्यान किया जा रहा है। जबकि कामकाजी लोगों की सुविधा को देखते हुए अब हर जिले में रात 10 बजे तक टीकाकरण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जिलों में वहां की आबादी के हिसाब से प्रतिदिन टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। इसकी समीक्षा के लिए शासन स्तर से नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
देश में पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश
टीकाकरण की देशव्यापी स्थिति देखें तो 13.60 करोड़ के साथ उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। जबकि 10.02 करोड़ डोज लगाकर महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है। इसी तरह पश्चिम बंगाल में 8.25 करोड़, गुजरात में 7.25 करोड़ और मध्य प्रदेश में 7.24 करोड़ टीकाकरण हुआ है।