यूपी: हाइटेक हथियारों व उपकरणों से लैस होंगे प्रदेश के 10 एयरपोर्ट, लखनऊ सहित ये हवाई अड्डे लिस्ट में शामिल
Lucknow Airport: यूपी के दस एयरपोर्ट हाइटेक हथियारों से लैस होंगे। इसके लिए शासन द्वारा बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। इसमें लखनऊ सहित सभी बड़े शहरों के एयरपोर्ट शामिल हैं।
विस्तार
एयरपोर्ट रेड जोन के अवैध निर्माणों का हुआ सर्वे
लखनऊ एयरपोर्ट प्रबंधन ने रेड जोन में हो रहे अवैध निर्माण पर चिंता जताते हुए एलडीए को पत्र लिखा तो सोमवार को टीम ने सर्वे किया। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। इसमें शामिल अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, ओएसडी देवांश त्रिवेदी एवं अधिशासी अभियंता संजीव गुप्ता ने इलाकाई इंजीनियरों के साथ दोपहर करीब 12 बजे अदाणी एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ में बैठक की। इस बैठक में प्रबंधन ने टीम को बताया कि एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास तक धड़ल्ले से निर्माण हो रहे हैं, जिनकी ऊंचाई से फ्लाइट के उतरने एवं उड़ान भरने के दौरान बड़े हादसे का अंदेशा है। बैठक के बाद टीम ने मौका मुआयना किया तो पाया जिन निर्माण पर अदाणी एयरपोर्ट प्रबंधन ने आपत्ति दर्ज कराई उन पर एलडीए पहले ही कार्रवाई कर चुका है। ये सभी अवैध निर्माण बिजनौर थाना क्षेत्र के हैं, जिनकी तादाद 50 से ज्यादा हैं। इनकी एलडीए कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इन्हें सील कर दिया जाएगा।
आईटी सिटी में मिले दो अवैध निर्माण
एलडीए की टीम ने सोमवार को सुल्तानपुर रोड की प्रस्तावित आईटी सिटी का औचक निरीक्षण किया। एलडीए ने जिस जमीन पर आईटी सिटी को धरातल पर उतारने का ताना-बाना बुना वहां पर दो मकान अवैध रूप से बनते नाए। टीम ने इन मकानों के अवैध निर्माण को रुकवा दिया है।