{"_id":"61d321341a361152df670498","slug":"up-1-62-lakh-teenagers-got-vaccinated-in-the-state-572-new-patients-were-found-eight-cases-of-omicron-number-of-active-cases-was-2261","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश में 1.62 लाख किशोरों को लगा टीका, 572 नए मरीज मिले, प्रियंका के घर में दो कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश में 1.62 लाख किशोरों को लगा टीका, 572 नए मरीज मिले, प्रियंका के घर में दो कोरोना पॉजिटिव
Mon, 03 Jan 2022 11:15 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:15 PM IST
सार
सोमवार को 15 से 18 वर्ष के 1.62 लाख किशोरों का टीकाकरण हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सिविल अस्पताल से इसकी शुरुआत की। उन्होंने निर्देश दिया है कि किशोरों को टीके वाले और अगले दिन अवकाश देने का निर्देश दिया ताकि वे पूरी तरह से आराम कर सकें और अगले दिन पढाई शुरू करें।
विज्ञापन
टीकाकरण करवाने के बाद मुख्यमंत्री योगी से प्रमाण पत्र लेती एक किशोरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश में कोविड के 572 नए मरीज मिले हैं। जबकि 34 वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 2261 हो गई है। इसमें करीब 2100 से अधिक होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दो दिन में एक्टिव केस करीब दोगुने हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 147851 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 75935 सैंपल की आरटीपीसीआर जांच की गई। जांच में 572 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब संक्रमण की दर 0.38 फीसदी हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 93434911 सैंपल की जांच की गई है। इसी तरह 24 घंटे में 34 लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
कहां कितने मिले मरीज
गौतमबुद्ध नगर 101, गाजियाबाद 130, लखनऊ 86, मेरठ 49, आगरा 33, वाराणसी 20, मुरादाबाद 18, प्रयागराज 12, मथुरा 4, कानपुर नगर 9, सहारनपुर 5, मुजफ्फरनगर 13, अलीगढ़ 2, महराजगंज 2, बरेली 4, गोरखपुर 8, बाराबंकी 5, शाहजहांपुर 6, अयोध्या 5, झांसी 4, अमरोहा 2, बुलंदशहर 3, रामपुर 3, बाहपत 4, देवरिया 1, चंदौली 1, एटा 2, गोंडा 2, हापुड़ 3, शामली 2, सोनभद्र 2, बयादू 1, बिजनौर 1, हरदोई 4, संभल 2 कानपुर देहात 1, अमेठी 1, बलिया 1, बस्ती 1, बहराइच 3, फिरोजाबाद 3, मिर्जापुर 3,आजमगढ़ 1, कुशीनगर 2, मैनपुरी 1, मऊ 1, कौशांबी 1, लखीमपुर खीरी 2, प्रतापगढ़1, जालौन 1 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में ओमिक्रॉन के हुए आठ केस
प्रदेश में अब तक ओमिक्रॉन के आठ केस हो गए हैं, जिनमें गाजियाबाद के दो और रायबरेली खआ एक मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुका है। इसी तरह मुजफ्फरनगर में तीन, मेरठ में एक, गौतमबुद्ध नगर में एक मरीज मिला है। इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। इनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच कराई गई है।
विज्ञापन
स्कूल, कॉलेज में शुरू होंगे बूथ, टीकाकरण के बाद किशोरों को स्कूल से दी जाएगी छुट्टी
प्रदेश में पहले दिन सोमवार को 15 से 18 वर्ष के 1.62 लाख किशोरों का टीकाकरण हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सिविल अस्पताल से इसकी शुरुआत की। उन्होंने निर्देश दिया है कि किशोरों को टीके वाले और अगले दिन अवकाश देने का निर्देश दिया ताकि वे पूरी तरह से आराम कर सकें और अगले दिन पढाई शुरू करें। मुख्यमंत्री ने टीके के लिए आए बच्चों से संवाद भी किया। प्रदेश में 1.40 करोड़ किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार शाम तक प्रदेश में 2150 बूथ पर टीकाकरण किया गया। बस्ती में सर्वाधिक 15 हजार, बुलंदशहर में 14 और गाजियाबाद में 10 हजार किशोरों का टीकाकरण हुआ। सबसे कम 70 किशोरों का टीकाकरण महोबा में हुआ। जिन जिलों में स्कूल और कॉलेज में शिविर लगाए, वहां टीकाकरण अधिक हुआ। इसके देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने किशोरों को जल्द से जल्द टीका का कवच देने के लिए स्कूल-कॉलेज में कोविड टीकाकरण शिविर लगाने के निर्देश दिए।
प्रदेश में टीकाकरण
20.37 करोड़ से अधिक टीकाकरण
12.90 करोड़ को पहली डोज
7.46 करोड़ को दूसरी डोज
प्रियंका के घर में दो कोरोना पॉजिटिव, कुछ दिन एकांतवास में रहेंगी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के घर में दो लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने ट्वीट करके बताया है, मेरे परिवार का एक सदस्य और एक कर्मचारी दो जनवरी को कोरोना पॉजिटिव आए हैं। मेरा कोरोना टेस्ट आज निगेटिव आया है। फिर भी डॉक्टर ने मुझे सलाह दी है कि एकांतवास में रहूं और कुछ दिन बाद दुबारा टेस्ट कराऊं।