{"_id":"69a3984597a3bb7fa60fe65f","slug":"up-1-25-lakh-people-from-lucknow-stranded-in-gulf-countries-due-to-iran-crisis-calling-for-help-17-flights-2026-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ईरान संकट के चलते लखनऊ के सवा लाख लोग खाड़ी देशों में फंसे, फोन लगाकर मांग रहे हैं मदद; 17 उड़ानें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ईरान संकट के चलते लखनऊ के सवा लाख लोग खाड़ी देशों में फंसे, फोन लगाकर मांग रहे हैं मदद; 17 उड़ानें निरस्त
Sun, 01 Mar 2026 07:07 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 01 Mar 2026 07:07 AM IST
सार
Iran crisis: ईरान संकट के बीच लखनऊ से खाड़ी देशों में गए करीब सवा लाख लोग फंस गए हैं। दूसरी तरफ इन देशों में जाने वाले विमान सेवा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
अमेरिका-इस्राइल-ईरान तनाव के कारण दुबई एयरपोर्ट बंद।
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले के बाद 40 लाख से ज्यादा लखनवी चिंता में हैं। लखनऊ के सवा लाख से ज्यादा लोग ईरान, ओमान, बहरीन, मस्कट, रियाद, दुबई, रसअलखेमा और शारजाह जैसे खाड़ी देशों में फंसे हैं। सभी वतन वापसी की राह देख रहे हैं लेकिन ईरान का एयरस्पेस बंद होने की वजह से सारी फ्लाइटें कैंसिल हैं। ऐसे में ये लोग लखनवी ट्रैवल एजेंसियों को फोन कर वापसी के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
एयरवॉक ट्रैवल एजेंसी के मालिक आतिफ ने बताया कि इस वक्त खाड़ी देशों में लखनऊ के सवा लाख से ज्यादा लोग हैं। लखनऊ एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए हर हफ्ते 115 उड़ानें जाती हैं। अब इन फ्लाइटों के रद्द होने से वहां लोग परेशान हैं। लखनऊ के अजीत हैदर दो दिन पहले ही गए थे। हमले के बाद वह परेशान हैं और वापसी की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
हर महीने लखनऊ से 700-800 लोग जियारत के लिए ईरान जाते हैं। ईरान के लिए सीधी फ्लाइट नहीं होने पर लोग दिल्ली और दुबई के रास्ते कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिये जाते हैं। खाड़ी देशों में जाने वाले 90 प्रतिशत लोग कामगार हैं जबकि 10 प्रतिशत लोग बतौर पर्यटक जाते हैं।
विज्ञापन
लखनऊ के अलावा गोंडा और अंबेडकरनगर के भी कई परिवारों की धड़कने तेज हैं। गोंडा के शास्त्रीनगर तोपखाना मोहल्ले के एक परिवार के कई लोग ईरान में हैं। व्यवसायी शबाहत हुसैन के छोटे भाई फसाहत हुसैन परिवार के साथ ईरान में रहते हैं। अंबेडकरनगर में भी 100 से ज्यादा परिवारों की धड़कन तेज हो गई है। यहां से तमाम लोग रोजी-रोटी से लेकर शिक्षा तक के लिए ईरान के विभिन्न शहरों में रह रहे हैं।
Trending Videos
खाड़ी देश जाने वालीं 17 उड़ानें निरस्त
शनिवार को दुबई का एयरस्पेस बंद कर दिया गया। इस कारण लखनऊ से दम्माम, मस्कट सहित खाड़ी देशों में सात गंतव्यों के लिए आने-जाने वाली 17 उड़ानें निरस्त कर दी गईं हैं। इसमें इंडिगो की उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं हैं।
लखनऊ से दम्माम जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-097, कनेक्टिंग उड़ान 6ई-083, 6ई-081, 6ई-082, 6ई-084 निरस्त की गई। दम्माम से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-098 शनिवार को निरस्त हुई जो रविवार को भी निरस्त रहेगी।
एअर इंडिया की एआई-2250, लखनऊ से रियाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-053, 6ई-071, रियाद से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-054, 6ई-072 भी निरस्त रहीं। लखनऊ से मस्कट जाने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-1267 तथा लखनऊ से रसअलखैमा जाने और आने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ानें 6ई-1491 एवं 6ई-1492 निरस्त रहीं। लखनऊ से शारजाह जाने और आने वाली इंडिगो की 6ई-1423, 6ई-1424, 6ई-1422 निरस्त कर दी गईं।
इसके अलावा शनिवार को अमौसी एयरपोर्ट से किशनगढ़ व झारसुगड़ा के बीच चलने वाली स्टार एयर की चार उड़ानों को परिचालन संबंधी समस्या के कारण निरस्त किया गया। लखनऊ से किशनगढ़ की एस5-223, लखनऊ से झारसुगड़ा की एस5-229, झारसुगड़ा से लखनऊ की एस5-228 एवं किशनगढ़ से लखनऊ की एस5-222 निरस्त रही।