{"_id":"5d4779be8ebc3e6d1b73fbee","slug":"unnao-rape-survivor-condition-stable-says-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांडः पीड़िता का बुखार उतरा, हालत स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांडः पीड़िता का बुखार उतरा, हालत स्थिर
Mon, 05 Aug 2019 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 05 Aug 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : etah news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल उन्नाव रेपकांड की पीड़िता का रविवार को बुखार तो उतर गया, लेकिन उसकी हालत स्थिर है। वहीं, अधिवक्ता अब भी बेहोश हैं।
विज्ञापन
ट्रॉमा वेंटिलेटर यूनिट में भर्ती पीड़िता शनिवार को निमोनिया की चपेट में आ गई थी। उसे बार-बार बुखार हो रहा था। रविवार को बुखार तो उतर गया, लेकिन अभी निमोनिया पूरी तरह नियंत्रित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर चिकित्सकों की टीम की मौजूदगी में उसे वेंटिलेटर से हटाकर जांच की गई, लेकिन उसका शरीर ऑक्सीजन नहीं ले पाया। ऐसे में दो मिनट बाद फिर उसे वेंटिलेटर पर रख दिया गया।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि अभी पीड़िता की हालत स्थिर बनी हुई है। बुखार नहीं आया है। निमोनिया का असर भी कम हुआ है। अब भी वह बेहोश है।