{"_id":"5d47c8a98ebc3e6cec0c87cb","slug":"unnao-rape-case-accused-taken-to-delhi-by-cbi-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपी सेंगर बोले- जल्द स्वस्थ हो पीड़िता, मुझे सीबीआई पर भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपी सेंगर बोले- जल्द स्वस्थ हो पीड़िता, मुझे सीबीआई पर भरोसा
Mon, 05 Aug 2019 11:41 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
मीडिया से बात करते कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : amar ujala
उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से रविवार को पूछताछ करने के बाद सीबीआई की टीम शाम को उन्हें व सहआरोपी शशि सिंह को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। दोनों को सोमवार को दिल्ली की 30 हजारी कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस वैन में बैठे हुए विधायक ने मीडिया से कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट, सीबीआई और भगवान पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि मुझे मीडिया पर भी भरोसा है। दुष्कर्म के आरोप पर विधायक बोले, आरोप लगाना बड़ा सरल काम है। मैं उसके (पीड़िता) व वकील के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि मुझे फंसाने के लिए राजनीतिक दलों ने साजिश की है। ये साजिश उन लोगों की है जिनकी दुकानें बंद हो गई है।
#WATCH Unnao rape case accused Kuldeep Sengar: Main BJP ka karyakarta tha, aur mein jis dal mein rehta hoon bahut imandari se rehta hoon. Mujhe sab pe bharosa hai... sab rajneetik sazish hai. Meri bhagwan se kamna hai ki vo (Unnao rape survivor&her lawyer) thik ho jayen. pic.twitter.com/311AOtYdbf
— ANI UP (@ANINewsUP) August 4, 2019
विज्ञापन