फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Unnao girl murder case Priyanka Gandhi spoke to the daughter s mother

उन्नाव कांड: बेटी की मां से प्रियंका गांधी ने की फोन पर बात, कहा- पूरी शिद्दत से लड़ेंगे पीड़ित परिवार की लड़ाई

Sat, 12 Feb 2022 11:15 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ।
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 12 Feb 2022 11:15 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार होने पर उनकी आवाज सुनी ही नहीं जाती। महिलाओं पर अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है और सरकार के नुमाइंदे झूठे दावों में व्यस्त रहते हैं।

विज्ञापन
Unnao girl murder case Priyanka Gandhi spoke to the daughter s mother
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने उन्नाव में दो महीने से लापता दलित लड़की की हत्या की जानकारी सामने आने पर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वारदात की शिकार बेटी की मां से फोन पर बात कर उन्हें उन्हें न्याय दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस अन्याय के खिलाफ  लड़ाई में पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। जल्दी मिलने आने की बात भी कही। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस की तरफ  से एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है, जो उन्नाव में पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद तथ्यात्मक रिपोर्ट पार्टी को देगी।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि उन्नाव में जो घटा, वो उत्तर प्रदेश में नया नहीं है। एक दलित लड़की की मां अपनी बेटी का पता लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटती रही। अंत में उसको अपनी बेटी का शव मिला। प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी। भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय जवाब देना चाहिए कि प्रशासन क्यों उस मां को जनवरी से अब तक दौड़ाता रहा। किसने इस बिटिया की मां की गुहार नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ अपने भाषणों में कानून-व्यवस्था की बात करना छोड़ दें। उनके शासन में महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed