फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Union Urban Development Minister said, worship in Ram temple will start in January 2024

Lucknow News : केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, जनवरी 2024 में शुरू होगा राम मंदिर में पूजन

Tue, 30 May 2023 01:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 30 May 2023 01:58 AM IST
सार

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 2014 तक देश में 74 हवाई अड्डे बने थे, नौ साल में 74 और हवाई अड्डे बन गए हैं। देश में 890 किलोमीटर मेट्रो रेल सेवा शुरू हो चुकी है, 1040 किलोमीटर मेट्रो रेल का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल से लेकर इस साल तक 30 प्रतिशत कैपिटल एक्सपेंडिचर की ग्रोथ हुई है।

विज्ञापन
Union Urban Development Minister said, worship in Ram temple will start in January 2024
लखनऊ में 'सोशल मीडिया संवाद' कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि पर बन रहे श्रीराम मंदिर में जनवरी 2024 से रामलला विराजमान होकर पूजन शुरू होगा। सोमवार को मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित मीडिया संवाद में हरदीप सिंह ने कहा कि भारत 2040 तक विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनेगा। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ढांचागत विकास सहित अन्य मुद्दों पर नौ वर्ष की उपलब्धियां बताई।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक रिपोर्ट में सामने आया है कि 2040 में भारत की अर्थव्यवस्था 28 ट्रिलियन डॉलर की होगी। जबकि उस समय अमेरिका का अर्थव्यवस्था 22 ट्रिलियन डॉलर और चीन की अर्थव्यवस्था 15 ट्रिलियन डॉलर की होगी। उन्होंने कहा कि 2014-15 में भारत का निर्यात 3.27 लाख करोड़ रुपये था जो 2022-23 में बढ़कर 36.91 लाख करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि विश्व के बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बावजूद केंद्र सरकार ने दो बार एक्साइज ड्यूटी कम कर बीते एक वर्ष से पेट्रोल डीजल की कीमत नहीं बढ़ने दी है। भाजपा शासित राज्यों की सरकारों ने भी वैट घटाया है। उन्होंने कहा कि 2014 तक देश में 74 हवाई अड्डे बने थे, नौ साल में 74 और हवाई अड्डे बन गए हैं। देश में 890 किलोमीटर मेट्रो रेल सेवा शुरू हो चुकी है, 1040 किलोमीटर मेट्रो रेल का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल से लेकर इस साल तक 30 प्रतिशत कैपिटल एक्सपेंडिचर की ग्रोथ हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed