{"_id":"65b749c8554630e84e004621","slug":"union-minister-ramdas-athawale-speaks-about-india-alliance-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले, अब इंडिया गठबंधन में सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही बचेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले, अब इंडिया गठबंधन में सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही बचेगी
Mon, 29 Jan 2024 01:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:20 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया में अब सिर्फ कांग्रेस ही बचेगी। ममता के बाद आप ने भी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने नीतीश कुमार के राजग में शामिल होने पर कहा कि वह विपक्षी गठबंधन इंडिया का सबसे प्रमुख चेहरा थे। उन्होंने गठबंधन छोड़ दिया। वह आते जाते रहते हैं पर इस बार उन्होंने राजग में शामिल होकर सही निर्णय लिया है। इंडिया में अब सिर्फ कांग्रेस ही बचेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने भी पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है। आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब इंडिया गठबंधन में अकेले कांग्रेस की ही बचेगी। 2024 के चुनाव में कांग्रेस की 30 सीटें ही जीत पाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नीतीश कुमार से गठबंधन का यूपी में मिलेगा बड़ा फायदा, भाजपा का ये प्लान हो गया सफल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जैसे जगाती थीं मां कौशल्या... रामलला को वैसे ही जगाते हैं पुजारी; रोजाना संगीत सुनते हैं आराध्य
#WATCH | Lucknow, UP: On the INDIA alliance, Union Minister Ramdas Athawale says, "Nitish Kumar was one of the biggest faces of the INDIA alliance, but he joined the NDA. Mamata Banerjee has announced that TMC will contest all seats of West Bengal. AAP wants to fight alone in… pic.twitter.com/BDsmQjDO52
— ANI (@ANI) January 29, 2024
आठवले बोले, मायावती को बनें आरपीआई की अध्यक्ष
आठवले ने कहा कि मायावती को रिपब्लिकन पार्टी का आफ इंडिया का अध्यक्ष पद स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने यूपी में भाजपा गठबंधन के तहत दो लोकसभा सीटों की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह भाजपा के शीर्ष नेताओं से बात करने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सुधीर कुलकर्णी ने संविधान निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को कमतर बताया है, जो कि अनुचित है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।