फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Union Minister house BJP Worker Murder in lucknow Two friends holding hands third shot with a pistol

केंद्रीय मंत्री के घर कत्ल: दो दोस्तों ने पकड़े हाथ... तीसरे ने माथे पर पिस्टल सटाकर मारी गोली; इनसाइड स्टोरी

Sat, 02 Sep 2023 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Sep 2023 09:16 AM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री (आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय) कौशल किशोर के ठाकुरगंज के फरीदीपुर इलाके में बेगरिया रोड पर स्थित नए आवास पर बृहस्पतिवार रात उनके बेटे विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल से एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Union Minister house BJP Worker Murder in lucknow Two friends holding hands third shot with a pistol
BJP Worker Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज के फरीदीपुर स्थित नए आवास पर बृहस्पतिवार रात उनके बेटे विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल से भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की हत्या कर दी गई। इससे पहले उसने दोस्तों के साथ देर रात तक पार्टी की। 
विज्ञापन


इसी दौरान जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में दोस्तों ने विनय को घसीट-घसीट कर पीटा। वह भागकर कमरे में पहुंचा तो हमलावर वहां भी पहुंच गए। इसके बाद शमीम और अजय ने उसके हाथ पकड़ गए और अंकित ने विकास की पिस्टल निकालकर उसके माथे पर सटाकर गोली दाग दी। पलक झपकते ही विनय की मौत हो गई।
विज्ञापन


विनय के परिवारवालों ने बताया कि वह रोजाना सुबह 10-11 बजे घर से निकल जाता और देर रात तक विकास के साथ ही रहता था। वह उसका बेहद करीबी था। परिजन को जानकारी थी कि विनय बृहस्पतिवार रात को विकास के घर पर है और वहां चार-पांच लोग और हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर पहले परिजन और फिर पुलिस पहुंची। पता चला कि छत पर गमले में विनय की घड़ी पड़ी है। शर्ट फटी थी और खरोंचों के भी निशान हैं। ऐसे में आशंका है कि अन्य लोगों ने विनय पर हमला किया। शव के पास उसकी राखी भी पड़ी थी। शव को पर्दे से ढक दिया गया था।
 

तकिये के नीचे छिपा दी थी पिस्टल
वारदात के बाद आरोपियों ने बेड पर तकिये के नीचे पिस्टल को छिपा दिया। फोरेंसिक टीम ने पड़ताल शुरू की तो घटनास्थल से एक खोखा मिला। पूरे कमरे में खोजबीन की गई तो बेड पर तकिये के नीचे से पिस्टल मिली। पूछताछ में अजय ने बताया कि अंकित व शमीम के कहने पर उसने पिस्टल छिपाई थी।

कमरे का कैमरा बंद मिला
पूरा आवास सीसीटीवी कैमरों से लैस है। पुलिस ने डीवीआर कब्जे में लेकर फुटेज खंगाले। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि जिस कमरे में वारदात हुई, उसमें भी कैमरा लगा है।

जांच में सामने आया कि वह बंद था। हालांकि, बाकी कैमरे चल रहे थे। इनकी फुटेज से स्पष्ट हुआ कि वारदात के वक्त विनय समेत चार लोग ही मकान में थे। विनय की हत्या करने के बाद तीनों ने सभी को सूचना दी।
 

तीन घंटे के भीतर वारदात को दिया अंजाम
परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे विनय घर से निकला था। दिन में कई बार बातचीत हुई। रात 12 बजे से पहले बात हुई। उसने कुछ देर में आने की बात कही, जब वह नहीं पहुंचा तो 1:30 बजे दोनों भाइयों ने कॉल की। तब भी उसने कुछ देर में पहुंचने की बात कही। तीन घंटे बाद उसकी मौत की खबर पहुंची।
 

गुमराह करते रहे, आखिर में कबूला सच
घटना के बाद जब संदिग्ध हिरासत में लिए गए तो उनका कहना था कि विनय ने खुद को गोली मार ली। यही  बात उसके परिजनों से भी कही। हालांकि जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने कहा कि विनय ने अंकुर पर पिस्टल तान दी थी। खुद के बचाव में उसने उसका हाथ पकड़ लिया था। इसी दौरान छीनाझपटी में गोली चल गई। 

 

पीड़ित परिवार के साथ हूं
मैं पीड़ित परिवार के साथ हूं। प्रकरण की विस्तृत जांच हो। जो सबूत सामने आएं, उस आधार पर कार्रवाई हो। जो घटना का जिम्मेदार हो उस पर कार्रवाई हो। कौशल किशोर, केंद्रीय राज्यमंत्री

देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed