फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Union minister Anurag Thakur says Modi government has plan for next five years.

UP: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले - 10 साल पहले घोटाले पर घोटाला होता था, अब विकास होता है

Fri, 29 Mar 2024 11:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Mar 2024 11:22 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार को अगले पांच साल में क्या करना है इसका रोडमैप तैयार है। पहले घोटाले पर घोटाला होता था अब विकास होता है।

विज्ञापन
Union minister Anurag Thakur says Modi government has plan for next five years.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विकसित भारत एंबेसडर सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले घोटाले पर घोटाला होता था। प्रधानमंत्री के पद पर मनमोहन सिंह जी भले थे, लेकिन सत्ता की चाभी किसी और के पास थी। विकास कार्य ठप हो चुका था।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में भारत ने विकास यात्रा तय की है। अच्छी सरकार चुनने के लिए जागरूक मतदाता चाहिए। कहा कि मोदी सरकार ने पहले 100 दिन में क्या करना है और अगले पांच साल में क्या करना है इसका रोडमैप बना लिया है। मोदी सरकार अगले 25 साल में विकसित भारत कैसे बनाना है, उसका रोड मैप भी बना चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गठबंधन की हालत ऐसी है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस देखने को राजी नहीं है। पश्चिम बंगाल में तालमेल नहीं है। उत्तर से राहुल गांधी की विदाई हो चुकी है। गठबंधन के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये सब लोग दिखावे के लिए इकट्ठे हुए हैं। एक मंच पर गठबंधन किया है ताकि भ्रष्टाचार किए हुए लोग जो जेल में हैं या बेल पर हैं वो एक साथ आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed