{"_id":"612b5bc7d2286e59904cd660","slug":"uninterrupted-power-supply-on-krishan-janmashtami-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जन्माष्टमी पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश, ऊर्जा मंत्री बोले- सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जन्माष्टमी पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश, ऊर्जा मंत्री बोले- सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें
Sun, 29 Aug 2021 03:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Aug 2021 03:34 PM IST
सार
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को जन्माष्टमी पर सभी क्षेत्रों को निश्चित शिड्यूल के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने जन्माष्टमी के मौके पर पावर कॉर्पोरेशन को प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि कहीं भी आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। अधिकारियों को रात्रि पेट्रोलिंग करने तथा लोकल फाल्ट जल्द से जल्द ठीक कराने की व्यवस्था कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को जन्माष्टमी पर सभी क्षेत्रों को निश्चित शिड्यूल के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर शहरों से लेकर गांवों तक भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई जाती हैं। ऐसे में बिजली अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि सभी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा आने वाले महीनों में कई और महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहे हैं। उन्होंने सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशकों को आगामी त्योहारों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए नियमित समीक्षा व तैयारियों की मॉनिटरिंग करने को कहा है।