फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   unexpected behavior of up police with victim of loot

लूट की शिकार महिला से बोली पुलिस, गहने संभाल नहीं सकती तो पहनती क्यों हो...

Sun, 21 Jan 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 Jan 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
unexpected behavior of up police with victim of loot
UP Police

देश के नंबर तीन गुडंबा थाने के पुलिसकर्मी शनिवार दोपहर चेन लूट की शिकार प्रिया पर ही भड़क गए। घटनास्थल पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा कि गहने संभाल नहीं सकती तो पहनती क्यों हो। इस रवैये से क्षुब्ध प्रीति का कहना है कि ऐसी पुलिस से क्या उम्मीद की जाए। हालांकि, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


प्रिया जानकीपुरम में पति यतीश श्रीवास्तव और दो साल के बेटे कबीर के साथ रहती हैं। यतीश मुंबई में फिल्म प्रोडक्शन का काम करते हैं। पहले वह परिवार सहित मुंबई में ही रहते थे, लेकिन दो महीने पहले लखनऊ आकर रहने लगे। शनिवार दोपहर यतीश काम से बाहर गए थे।
विज्ञापन


करीब दो बजे प्रिया बेटे को टहलाने के लिए पास के पार्क जा रही थीं, इसी दौरान पीछे से लाल बाइक से आए एक बदमाश ने उनके बगल में गाड़ी रोककर गले से चेन झपट ली। बदमाश भागा तो प्रिया ने शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़े लेकिन बदमाश को पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाकाई लोगों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रीति की मदद करने के बजाए उसे ही नसीहत देने लगी। पुलिसकर्मियों ने चेन पहनने पर प्रीति को टोक दिया। बोले, जब गहने की सुरक्षा नहीं कर सकती तो पहनती क्यों हो।

यह सुनकर प्रीति सन्न रह गईं। बाद में उन्होंने तहरीर दी जिस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर रामसूरत सोनकर का कहना है कि लुटेरे को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है।

यूपी पुलिस से अच्छी है मुंबई की पुलिस

पुलिस के रवैये से क्षुब्ध प्रिया ने कहा कि इससे अच्छी मुंबई की पुलिस है। सूचना देने पर पीड़ित की मदद करती है न कि उसे नसीहत देती है। प्रिया ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने चेन लूट के लिए उसे ही जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि यह कैसी पुलिस है जो पीड़ितों को ही दोषी बना रही है। क्या बदमाशों के डर से हम चेन पहनना छोड़ दें। अगर ऐसा है तो पुलिस की जरूरत ही क्या है। पुलिस के रवैये से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed