फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Undertaking to be important for learning DL.

लर्निंग डीएल के लिए अंडरटेकिंग देना अनिवार्य

Fri, 12 Dec 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Dec 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
Undertaking to be important for learning DL.

सूबे में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के लिए अब फोटोयुक्त अंडरटेकिंग देना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके तहत आवेदकों को परिवहन विभाग के तय प्रारूप पर अंडरटेकिंग के तहत 8 बिंदुओं में बताना होगा कि उसे किसी सक्षम लाइसेंस प्राधिकारी या न्यायालय ने अयोग्य घोषित नहीं किया गया है।

विज्ञापन


यह भी जानकारी देनी होगी कि पूर्व में स्थायी डीएल को न तो निलंबित या निरस्त, न ही जब्त किया गया है। कोई भी जानकारी गलत पाए जाने पर धोखाधड़ी के तहत पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। परिवहन आयुक्त ने शुक्रवार से यह आदेश लागू कर दिया।
विज्ञापन


आयुक्त के. रवींद्र नायक ने बताया कि सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आवेदकों को बताना होगा कि वे अपराधी नहीं है और न ही नशीले पदार्थ का सेवन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने ऐसा कोई अपराध नहीं किया जिससे लोगों को खतरा उत्पन्न हो। संज्ञेय अपराध करने में मोटर वाहन का उपयोग न किया हो।

मोबाइल पर की बात तो डीएल होगा निरस्त

Undertaking to be important for learning DL.

वाहन चलाने के दौरान मोबाइल से बात करते पकड़े जाने पर डीएल निरस्त किया जा सकता है। साथ ही शमन शुल्क भी चुकाना पड़ सकता है।

वाहन चलाने के दौरान मोबाइल पर बात करना लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली श्रेणी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed