फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Underground cables were cut due to digging, power supply to 850 houses was cut.

Lucknow News: खोदाई से भूमिगत केबल कटा, 850 घरों की बत्ती गुल

Sun, 28 Dec 2025 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Underground cables were cut due to digging, power supply to 850 houses was cut.
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में नगर निगम के ठेकेदार की लापरवाही के कारण 850 घरों में एक घंटे तक अंधेरा रहा। ठेकेदार ने बिजली विभाग को सूचना दिए बिना ही नाला निर्माण के लिए जेसीबी ऑपरेटर से खोदाई शुरू करा दी, जिससे 11 हजार वोल्ट का भूमिगत केबल कट गया।
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर प्रभा तिवारी ने बताया कि सेक्टर एक उपकेंद्र के सुलभ आवास फीडर नंबर 17 के भूमिगत केबल जेसीबी ऑपरेटर ने काट दिया। इससे सेक्टर छह स्थित सुलभ आवास की बिजली शाम 4:35 बजे गुल हो गई। बिजली बंद होने की शिकायत उपकेंद्र पहुंची तो फॉल्ट की खोजबीन हुई। सेक्टर चार में सर्विस लेन किनारे नाला खोदाई स्थल को देखने पर केबल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि केबल कटने पर जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद नाला खोदाई करने वाले मजदूर व ऑपरेटर भाग गए। अभियंता ने इस लापरवाही के लिए एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। उधर, शाम करीब 5:35 बजे गोकुल विहार फीडर से प्रभावित घरों की बिजली चालू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीसी जलने से बिजली ठप

तालकटोरा केबिन उपकेंद्र के तहत गुडशेड रोड पर सुबह ओवरलोडिंग के कारण एबीसी बंच जलने से 60-80 घरों की बिजली ठप हो गई। क्षतिग्रस्त एबीसी को सही कर करीब तीन घंटे के बाद बिजली चालू हो सकी। गोमतीनगर के मंत्री आवास उपकेंद्र इलाके में एलटी लाइन तार टूटने के कारण विजयंत चार में एक सर्किट की बिजली दोपहर 2:20 से 3:15 बजे तक बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed