फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Under-23 cricketers to undergo assessment on the 24th

Lucknow News: 24 को होगी अंडर-23 क्रिकेटरों की परीक्षा

Sun, 21 Jun 2026 12:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Under-23 cricketers to undergo assessment on the 24th
ट्रॉफी के साथ आजमगढ़ के खिलाड़ी।
लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) की ओर से अंडर-23 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल 24 जून को होंगे। यह बख्शी का तालाब स्थित जीसीआरजी क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह साढ़े छह बजे से शुरू होंगे। सीएएल सचिव केएम खान ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने सत्र 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) और सीएएल का पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए चेस्ट नंबर प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसका वितरण 23 को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक गोमतीनगर स्थित बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में संचालित सीएएल कार्यालय से किया जाएगा। खिलाड़ियों को समय से पहुंचकर अपने दस्तावेजों के साथ चेस्ट नंबर प्राप्त करना होगा।सीएएल के अनुसार चेस्ट नंबर का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। ट्रायल के आधार पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन आगामी प्रतियोगिताओं और कैंपों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed