फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Undeclared lock down in Ayodhya.

अयोध्या में अघोषित लॉक डाउन जैसे हालात, प्रशासन ने बंद करवाई दुकानें

Mon, 23 Mar 2020 08:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Mar 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Undeclared lock down in Ayodhya.
अयोध्या में दुकानें बंद करवाता स्थानीय प्रशासन। - फोटो : amar ujala

अयोध्या जिला प्रशासन द्वारा लोगों से घरों से कम निकलने की अपील व शहर की दुकानों, सवारी वाहनों को बंद कराए जाने के निर्देश के बाद अघोषित लॉक डाउन की स्थिति पैदा हो गई।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद जिलाधिकारी की अपील के बाद जिले भर में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने शहरी व ग्रामीण इलाकों की दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया। देखते ही देखते जिले के सभी बाजारें बंद हो गई।
विज्ञापन


कुछ जगहों पर पुलिस प्रशासन ने बाकायदा एनाउंसमेंट कर लोगों से घरों में जाने व दुकानें बंद करने की अपील की। वहीं, बार्डर पर लगे पुलिस चेकपोस्ट पर लोगों को बिना आई कार्ड प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के बाद शहर में सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिंह व सीओ सिटी अरविंद चौरसिया की अगुवाई में एनाउंस कर लोगों को घरों में ही रहने की अपील की गई। वहीं, अयोध्या नगर में भी सीओ अयोध्या अमर सिंह, कोतवाल सुरेश पांडेय के नेतृत्व में लोगों से घरों में रहने की अपील के साथ व्यापारियों से दुकानें बंद करने की अपील की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed