फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uncontrolled dumper overturned on hut in Lucknow, couple, two sons and unborn child died

लखनऊ में पांच की दर्दनाक मौत: काफी ज्यादा थी डंपर की रफ्तार... सो रहे परिवार पर भारी पड़ी चालक की झपकी

Sun, 21 Jul 2024 10:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Jul 2024 10:10 AM IST
सार

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। बेकाबू डंपर झोपड़ी पर पलट गया। हादसे में दंपती, दो बेटों और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। दंपती की एक बेटी बाल-बाल बची, उसको खरोंच तक नहीं आई।

विज्ञापन
Uncontrolled dumper overturned on hut in Lucknow, couple, two sons and unborn child died
Lucknow Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर बेकाबू होकर सर्विस लेन पार करते हुए किनारे झोपड़ी में जा घुसा और पलट गया। झोपड़ी में मौजूद दंपती और उनके दो बेटों की मौत हो गई। एक बेटी बाल-बाल बच गई। 
विज्ञापन


जान गंवाने वाली महिला आठ माह के गर्भ से थी। गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों व तमाम लोगों ने हाईवे पर काफी देर तक जाम भी लगाया। पुलिस अफसरों ने उनको समझाकर शांत कराया। तब जाम खुल सका।
विज्ञापन


बाराबंकी के जैतपुर निवासी उमेश (35) टाइल्स के कारीगर थे। वह बीबीडी थाना क्षेत्र में हाईवे के किनारे झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार रात उमेश, पत्नी नीलम (32) और दो बेटे सनी(13), गोलू (4) व बेटी वैष्णवी (7) झोपड़ी में सो रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब पौने एक बजे पॉलीटेक्निक चौराहे की तरफ से बाराबंकी की तरफ मौरंग लदा जा रहा डंपर सीधे उमेश की झोपड़ी में घुस गया और सभी को रौंदते हुए पलट गया। वैष्णवी को छोड़कर बाकी पूरा परिवार दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने किसी तरह से क्रेन से डंपर को हटाया गया। तब सभी के शव निकाले जा सके।

डंपर की रफ्तार काफी ज्यादा थी...। चालक को झपकी आ गई...। तभी डंपर अनियंत्रित हो गया...। चूंकि डंपर लोड था, इसलिए नियंत्रित नहीं हो सका और काल बनकर पूरे परिवार को रौंदते हुए जा गिरा। पलक झपकते एक बच्ची को छोड़कर बाकी पूरा परिवार मौत की नींद सो गया। पांच जिंदगियां खत्म हो गईं।

 

बीबीडी इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे के बाद चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद उससे बातचीत की गई। तब उसने बताया कि उसको झपकी आ गई थी। जब डंपर अनियंत्रित हुआ तब नींद खुली लेकिन देर हो चुकी थी। पंकज का कहना है कि काफी प्रयास किया कि डंपर नियंत्रण में आ जाए, लेकिन नहीं हो सका। कुछ लोगों ने चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। इस मामले में इंस्पेक्टर का कहना है कि इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। मेडिकल भी कराया गया है।

 

कुछ समझ नहीं आया, बाएं मोड़ दिया डंपर
चालक पंकज पुलिस की पूछताछ में बोला कि उसको कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर क्या हो गया। तेजी से स्टीयरिंग बाएं तरफ मोड़ी और सीधे डंपर सड़क किनारे जाकर घुस गया। जब चीख पुकार सुनाई दी तब पता चला कि डंपर के नीचे लोग दब गए हैं।

 

काफी दूर से लहराता आ रहा था डंपर
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि जब वह वहां से गुजर रहे थे तो देखा कि शहर की तरफ से आ रहा वाहन इधर उधर लहरा रहा था। पलभर में वह बाएं तरफ से सर्विस लेन में गया और नीचे झोपड़ी में घुस गया। डंपर के आगे चलने वाला वाहन भी बच गया था। डंपर चालक पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

ड्राइवर भागा और फिर गिर गया, पैर टूटा, क्लीनर भी घायल
हादसा होते ही गोंडा निवासी चालक पंकज और क्लीनर बाहर निकले। दोनों घायल थे। गुस्साए लोगों ने उनको पीटा भी, लेकिन वे भागने लगे। कुछ दूर जाकर वे गिर गए। पुलिसकर्मियों की उन पर नजर पड़ी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पंकज के पैर टूट गए हैं। शरीर में और भी चोटें हैं। क्लीनर के हाथों में चोटें हैं। दोनों का इलाज जारी है।







 

लोग बोले-जाको राखे साइयां, मार सके न कोय
झोपड़ी के भीतर तीनों बच्चे एक तख्त पर सो रहे थे। पर, सात साल की वैष्णवी हादसे में बच गई। जबकि अन्य सभी की मौत हो गई। वैष्णवी को कोई चोट भी नहीं आई। लोग यही बोल रहे थे, जाको राखे साइयां, मार सके न कोय...। माता-पिता और दोनों भाइयों को खोने से वैष्णवी को सदमा लगा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed