Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uncontrolled dumper crushes three bike riders, two die

Lucknow News: बेकाबू डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, दो की मौत

Mon, 26 Feb 2024 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled dumper crushes three bike riders, two die
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार की रात बेकाबू डंपर ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को कुचल दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जगतपुर थाना क्षेत्र के बड़ा कटरा गांव की रहने वाली रानी देवी के परिवार में रविवार को तिलकोत्सव कार्यक्रम था। रात करीब आठ बजे किसी काम के सिलसिले में रानी देवी अपने बेटे समरजीत (22), मोहनलाल (60) के साथ बाइक से पड़रियन चौराहा जा रहा था। डलमऊ-जगतपुर मार्ग पर जगतपुर से डलमऊ की तरफ जा रहे बेकाबू डंपर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग सड़क पर गिर गए और डंपर के पहिये की चपेट में आ गए। हादसे में समरजीत, मोहनलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं रानी देवी घायल हो गईं। हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। बताते हैं कि बाइक मृतक समरजीत चला रहा था, जो हेलमेट नहीं लगाए था। दो लोगों की मौत की खबर से तिलकोत्सव कार्यक्रम की खुशियां गम में तब्दील हो गई। थाना प्रभारी बबिता पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed