{"_id":"65d3c9fd0ee58bd2b905d5fd","slug":"uncontrolled-car-rams-into-house-girl-narrowly-escapes-raebareli-news-c-101-1-slko1032-110921-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेकाबू कार घर में घुसी, बाल-बाल बची बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेकाबू कार घर में घुसी, बाल-बाल बची बच्ची
Tue, 20 Feb 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर पहुरावां गांव के पास गांव के मोड़ पर एक अनियंत्रित कार घर के बरामदे में घुस गई। हादसे में एक बच्ची बाल-बाल बच गई। कार चालक थोड़ी दूर पर गांव के पास कार खड़ी कर फरार हो गया।
सोमवार शाम पहुरावां गांव के रहने वाले दीपक विक्रम पुत्र रामेश्वर के घर के बरामदे में अचानक एक अनियंत्रित कार घुस गई। कार रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही थी। कार घर की दीवार से टकराकर रुक गई। इस दौरान कार को बरामदे में आता देख रिंकी ने बरामदे में खेल रहे अपने दो वर्षीय बच्ची को घर के अंदर खींच लिया। जिससे वह बच गई।
चालक कार बैक कर गांव की तरफ भाग निकला। कुछ दूरी पर कार खड़ी कर फरार हो गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।