फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uncontrolled car overturned in canal

Lucknow News: अनियंत्रित कार नहर में पलटी

Sun, 22 Feb 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 22 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car overturned in canal
नहर में पलटी पड़ी कार।
नगराम। कमालपुर-समेसी मार्ग पर शुक्रवार देर रात कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित छोटी नहर में पलट गई। गनीमत रही कि नहर में उस समय पानी नहीं था और दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, कार उन्नाव जिले के तालिब सराय निवासी मोहम्मद आमिर के नाम पंजीकृत है। शुक्रवार रात मोहम्मद आमिर परिवार के साथ कार से कमालपुर-समेसी मार्ग होते हुए कहीं जा रहे थे। आमिर के मुताबिक सामने से आ रहे चारपहिया वाहन को पास देते समय उनकी कार बायीं ओर नीचे उतर गई। कार को सड़क पर चढ़ाने के प्रयास में सड़क पर पड़े गिट्टी के ढेर से टकरा गई और दाहिनी ओर नहर में पलट गई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार को वाहन स्वामी ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी और अपनी क्षतिग्रस्त कार को साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed