फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uncontrollable car crushes one year old child, death

Lucknow News: बेकाबू कार ने एक साल के मासूम को रौंदा, मौत

Wed, 19 Jun 2024 05:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car crushes one year old child, death
लखनऊ। गोमती नगर विस्तार के सेक्टर- चार में रविवार को बेकाबू कार ने एक साल के मासूम को रौंद दिया। कार चालक परिजनों के साथ उसे लेकर लोहिया अस्पताल आया। जैसे ही मासूम को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया वैसे ही चालक भाग गया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सीतापुर के संदना निवासी मिलन कश्यप गोमती नगर विस्तार स्थित सेक्टर चार में एक खाली प्लाॅट में झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रहते हैं। रविवार दोपहर डाला बुक कराने के लिए घर से निकले थे। उसी दौरान उनका छोटा बेटा रितांश भी पीछे-पीछे चला गया। मिलन उसको देख नहीं पाए और वह वहां से चले गए। इसके चंद सेकंड बाद वहीं पर एक कार ने रितांश को रौंद दिया। परिवार में बच्चे की मां रागिनी, बहन आशिकी और भाई पीयूष है। पुलिस फुटेज के आधार पर कार नंबर पता कर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की, मौत बेटा घायल
लखनऊ। डालीगंज के राजेंद्र यादव (65) सोमवार शाम बेटे विवेक के साथ बाइक से तेलीबाग अपने भांजे के घर मुंडन समारोह में गए थे। देर रात लौटते वक्त उतरेठिया के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र की मौत हो गई, जबकि विवेक जख्मी हो गया। राजेंद्र दूध डेयरी चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रफ्तार में दौड़ाया ट्रैक्टर, मजदूर गिरा, ऊपर चढ़ गया पहिया
लखनऊ। हरदोई के अतरौली निवासी अरविंद मंगलवार सुबह ट्रॉली में कोयला लादकर ट्रैक्टर से बीकेटी से अतरौली जा रहे थे। उनके साथ अतरौली निवासी 20 वर्षीय लवकुश भी थे। वह ट्रैक्टर पर बैठे थे। अरविंद काफी तेज ट्रैक्टर चला रहे थे। बीकेटी में मांझी घाट गोमती पुल पर अचानक से ट्रैक्टर थोड़ा अनियंत्रित हुआ। इससे लवकुश नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बायां पैर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed