फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uncle raped his niece, arrested

Lucknow News: पार्क घुमाने के बहाने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म, चाचा गिरफ्तार

Fri, 26 May 2023 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 26 May 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Uncle raped his niece, arrested
लखनऊ। गुडंबा थानाक्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। दरिंदे ने पार्क में घुमाने के बहाने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी पर किशोरी की मां ने आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

किशोरी की मां का पति से विवाद चल रहा है और वह अलग रहती है। 19 मई को किशोरी का चाचा उसके घर पहुंचा और बुद्धा पार्क घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। किशोरी की मां का आरोप है कि आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और जबरन इटौंजा अपने गांव ले गया।
विज्ञापन

किशोरी आपबीती न बता सके, इसलिए उसका मोबाइल भी छीन लिया। खुद को बचाने के लिए मौका पाकर किशोरी छत से कूद गई। इसके चलते वह बुरी तरह घायल हो गई। इससे नाराज आरोपी ने किशोरी को बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बेटी के लापता होने पर मां ने उसको तलाशना शुरु किया तो पता चला कि किशोरी का चाचा उसे अपने साथ ले गया था। किशोरी की मां आरोपी के घर पहुंची तो बेटी घायल अवस्था में मिली।
किशोरी ने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया। बुधवार को किशोरी की मां ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed