{"_id":"6877f4624d922e9bd009c507","slug":"unchgaon-dudhadhari-road-will-be-widened-with-20-crores-lucknow-news-c-96-1-gon1004-144723-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 20 करोड़ से चौड़ी होगी ऊंचगांव-दूधाधारी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 20 करोड़ से चौड़ी होगी ऊंचगांव-दूधाधारी रोड
Thu, 17 Jul 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल का ऊंचगांव-दूधाधारी मार्ग।
अमेठी सिटी। बाजार शुकुल के ऊंचगांव-दूधाधारी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। इस सड़क की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर किए जाने और 10 किमी हिस्से के नवीनीकरण की योजना है। सड़क बनने से 30 गांवों के 50 हजार लोगों को फायदा मिलेगा।
ऊंचगांव से दूधाधारी मार्ग की लंबाई करीब 15 किमी है। इसका निर्माण करीब पांच साल पहले किया गया था। मौजूदा समय में इस सड़क की दशा ठीक नहीं है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के चौड़ीकरण के लिए 20.68 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि ऊंचगांव-दूधाधारी रोड के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृत मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
30 गांवाें के लोगों को मिलेगी सहूलियत
करीब 10 किमी लंबी सड़क पर दोनों तरफ करीब 30 से अधिक गांव हैं। जहां की करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इसमें मुख्य रूप से पूरे अजीटन, ऊंचगांव, खालिस बाहरपुर, महोना, शेखवापुर, काजीपुर, मरदानपुर, जैनबगंज, पूरे अमेठियन, किशनी आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।
तीन प्रमुख मार्गों को जोड़ती है सड़क
यह सड़क क्षेत्र के तीन प्रमुख मार्गों इन्हौंना-रुदौली, बाजार शुकुल-जगदीशपुर, बाजार शुकुल-रानीगंज को जोड़ती है। वहीं, बड़ी संख्या में गांवों के लिंक मार्ग भी इससे जुड़ते हैं।