फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   unauthorised money will not taken

चेकपोस्ट लगाकर नहीं हो सकेगी अवैध वसूली

Mon, 09 Jun 2014 02:25 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Jun 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
unauthorised money will not taken

अब थानेदारों की जिम्मेदारी होगी कि चेकपोस्ट या बैरियर लगाकर नागरिकों से अवैध वसूली न की जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सड़कों पर अवैध बैरियर लगाकर वसूली करने वालों के खिलाफ अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

उन्होंने शराब के अवैध कारोबार पर भी सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

इसके लिए उन्होंने थानेदारों को जिम्मेदार बनाते हुए हिदायत दी है कि अगर ढिलाई सामने आई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख सचिव गृह दीपक सिंघल ने मुख्यमंत्री के निर्देशों की जानकारी देते हुए रविवार को बताया कि इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इसके लिए थानेदारों को जिम्मेदार बनाया गया है। वह निगाह रखेंगे कि कहीं अवैध बैरियर लगाकर या चेकपोस्ट बनाकर वसूली न हो।

अगर कहीं ऐसा हो तो तुरंत कार्रवाई करें और अधिकारियों को भी सूचित करें। कहा अगर लापरवाही सामने आई तो थानेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रमुख सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शराब और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

इसके लिए सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस कारोबार में लिप्त लोगों के बारे में लगातार जांच-पड़ताल करें और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करें।


चौकीदार प्रणाली होगी मजबूत-प्रमुख सचिव ने कहा कि चौकीदार प्रणाली को अधिक सुदृढ़ व चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा।

गांवों के चौकीदार अब जो भी सूचना थाने को देंगे उसे दर्ज भी किया जाएगा और उस पर कार्रवाई भी होगी। चौकीदारों की मदद से गांव स्तर के खुफिया तंत्र को भी मजबूत बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed