फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Umesh Pal murder case: Guddu Muslim is close to Atiq, has relations with many mafias of Bihar and UP,

Umesh Pal Murder: अतीक का करीबी है गुड्डू मुस्लिम, बिहार और यूपी के कई माफिया से भी रिश्ते, बम बनाने में माहिर

Sun, 26 Feb 2023 04:14 AM IST
शाहरुख खान अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ
अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Feb 2023 04:14 AM IST
सार

करीब 15 वर्ष पहले गुड्डू को गोरखपुर पुलिस ने पटना जेल के बाहर से गिरफ्तार किया था जिसके बाद अतीक ने उसकी जमानत कराई थी। गुड्डू मुस्लिम के करीबी संबंध पूर्वांचल के एक बाहुबली पूर्व सांसद और फैजाबाद के बाहुबली विधायक से भी रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Guddu Muslim is close to Atiq, has relations with many mafias of Bihar and UP,
उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल और गनर ही हत्या में अतीक और उनके परिजनों के बाद जिस गुड्डू मुस्लिम को नामजद किया गया है, वह यूपी और बिहार के कई माफिया का करीबी है। गुड्डू को बम बनाने का माहिर माना जाता है। 
विज्ञापन


करीब 15 वर्ष पहले गुड्डू को गोरखपुर पुलिस ने पटना जेल के बाहर से गिरफ्तार किया था जिसके बाद अतीक ने उसकी जमानत कराई थी। गुड्डू मुस्लिम के करीबी संबंध पूर्वांचल के एक बाहुबली पूर्व सांसद और फैजाबाद के बाहुबली विधायक से भी रहे हैं। 
विज्ञापन


दोनों लखनऊ में रेलवे, मोबाइल टॉवर आदि के टेंडर पूल कराने के लिए गुड्डू मुस्लिम की मदद लेते थे। उस दौरान चारबाग के बाहुबली एमएलसी अजीत सिंह का रेलवे आदि में दबदबा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत गिरोह से मोर्चा लेने के लिए गुड्डू का इस्तेमाल किया जाता था। बसपा सरकार में हुए इंजीनियर हत्याकांड में पुलिस को उसकी तलाश थी। गोरखपुर का एक माफिया जिसको कुख्यात अपराधी श्रीप्रकाश शुक्ला अपना गुरू मानता था, वो भी गुड्डू का करीबी है। 

 

उसने ही बिहार केमाफिया उदयभान से गुड्डू को मिलवाया था। पुलिस अधिकारियों की मानें तो गुड्ड लखनऊ के हुसैनगंज स्थित ओसीआर बिल्डिंग में कई वर्षों तक रह चुका है। वह रियल एस्टेट का कारोबार कर रहा था। अतीक के बुरे दिन शुरू होने के बाद वह अचानक गायब हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed