फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Umabharati tweeted on the Hathras incident, ... then I would have been sitting with the family in that village

हाथरस घटना पर उमा भारती ने किया ट्वीट, लिखा- कोरोना पॉजिटिव न होती तो मैं उस गांव में परिवार के साथ बैठती

Fri, 02 Oct 2020 09:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Oct 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Umabharati tweeted on the Hathras incident, ... then I would have been sitting with the family in that village
उमा भारती - फोटो : amar ujala
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और झांसी से भाजपा की पूर्व सांसद उमा भारती ने ट्वीट कर हाथरस के घटनाक्रम पर दुख और चिंता व्यक्त की है। साथ ही हाथरस मामले में पुलिस की कार्रवाई को संदेहपूर्ण बताते हुए लिखा है कि इससे सरकार और भाजपा की छवि पर आंच आई है। उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव न होती तो उस गांव में वह उस परिवार के साथ बैठी होती। उन्होंने खुद को बड़ी बहन बताते हुए मुख्यमंत्री से मीडिया कर्मियों और अन्य दलों के लोगों को उस गांव में जाने देने और पीड़ित परिवार से मुलाकात करने देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


उमा ने मुख्यमंत्री योगी को संबोधित करते हुए शुक्रवार की शाम एक के बाद एक कई ट्वीट कर हाधरस घटना पर टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, ‘आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आपको जानकारी होगी ही कि मैं कोरोना पॉजिटिव होने से एम्स ऋषिकेश में कोरोना वार्ड में भर्ती हूं। मैं कोरोना वार्ड में बहुत बेचैन हूं। अगर मैं कोरोना पॉजिटिव न होती तो मैं उस गांव में उस परिवार के साथ बैठी होती। एम्स ऋषिकेश से छुट्टी होने पर मैं हाथरस में उस पीड़ित परिवार से जरूर मिलूंगी।’
विज्ञापन


पुलिस की संदेहपूर्ण कार्रवाई
पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा है, ‘हमने अभी राम मंदिर का शिलान्यास किया है तथा आगे देश में रामराज्य लाने का दावा किया है किंतु इस घटना पर पुलिस की संदेहपूर्ण कार्रवाई  से आपकी उत्तर प्रदेश सरकार तथा भाजपा की छवि पे आंच आई है। आप एक साफ. सुथरी छवि के शासक हैं। मेरा आपसे अनुरोध है कि मीडिया  कर्मियों एवं अन्य राजनीतिक दलों के लोगों को पीड़ित परिवार से मिलने दीजिए।’ अंत में लिखा है, ‘आपसे वरिष्ठ और आपकी बड़ी बहन हूं। मेरा आग्रह है कि मेरे सुझाव को अमान्य मत करिएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed