फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uma promises to make bundelkhand a state

'तीन साल में बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाएंगे'

Sat, 17 May 2014 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 May 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
uma promises to make bundelkhand a state

चुनाव में जीत के बाद ही भाजपा नेता उमा भारती ने वादा किया कि वह बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाएंगी साथ ही उन्होने गांधी परिवार पर भी हमला बोला।

विज्ञापन


झांसी- ललितपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी व पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने कहा कि नेहरू -गांधी परिवार देश पर बोझ है।

इस चुनाव में वह पराजित हो जाता तो देश को इस बोझ से मुक्ति मिल जाती। नरेंद्र मोदी ने लोकप्रियता में जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी तथा अटल बिहारी वाजपेयी को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


वह शुक्रवार को अपनी जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने जिस तरह से भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है, उससे यह साफ हो गया है कि अब कांग्रेस उठकर खड़ी नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी लंबे समय तक संभालेगी सत्ता

uma promises to make bundelkhand a state

अगर कोई नया दल भी स्वरूप में आएगा तो उसे बीस साल लग जाएंगे। ऐसे में भाजपा की अगुवाई में एनडीए सरकार लंबे समय तक केंद्र की सत्ता में रहने वाली है।

राबर्ट वाड्रा को जेल भेजे जाने के सवाल पर उमा ने कहा कि बात किसी एक व्यक्ति की नहीं है, भ्रष्टाचार के मामलों की सरकार जांच करवाएगी तथा जो भी दोषी पाए जाएंगे उन सभी को जेल भेजा जाएगा।

अब तक के इतिहास में भाजपा पहली बार बहुमत की सरकार बना रही है। उत्तरप्रदेश सरकार कितने दिन की मेहमान है यह अलग बात है, पर जनता ने जिस तरह यूपी में भाजपा को सिर माथे बिठाया है, उससे केंद्र की सरकार के बोझ के नीचे दबकर सपा सरकार का घमंड अपने आप चकनाचूर हो जाएगा।

बुंदेलखंड बनेगा अलग प्रांत

uma promises to make bundelkhand a state

मुलायम परिवार के बारे में उमा ने कहा कि जिस तरह से आज भाजपा को जीत मिली है, इसके बीच उनके बारे में कुछ भी कहना दंभ और अहंकार भरा होगा।

हमारी संस्कृति स्वाभिमान की इजाजत तो देती है पर अभिमान की नहीं। उमा भारती ने कहा कि बुंदेलखंड से पलायन रोकना तथा छह माह के अंदर बुंदेलखंड विशेष पैकेज लाना पहली प्राथमिकता होगी।

तीन साल के अंदर बुंदेलखंड पृथक प्रांत बनवाया जाएगा। दबंगों द्वारा कमजोर लोगों की भूमि व भवनों पर किए कब्जों को हटवाने के लिए भी जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed