{"_id":"694aff25f6b2cf931d0fcb2b","slug":"ultrasound-tests-have-been-stalled-at-brd-metropolitan-hospital-for-two-months-lucknow-news-c-13-lko1070-1529054-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीआरडी महानगर अस्पताल में दो महीने से अल्ट्रासाउंड जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीआरडी महानगर अस्पताल में दो महीने से अल्ट्रासाउंड जांच ठप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। महानगर स्थित बीआरडी हॉस्पिटल में दो महीने से अल्ट्रासाउंड जांच ठप है। यह स्थिति यहां पुनर्नियुक्ति पर तैनात रेडियोलॉजिस्ट की सेवाएं समाप्त के कारण बनी है। अब गर्भवती व सामान्य मरीजों को दूसरे अस्पताल भेजा जा रहा है। जहां मरीजों का लोड होने से जांच में अड़चन आ रही है। अस्पताल प्रशासन ने महानिदेशक व एडी से रेडियोलॉजिस्ट तैनात करने की मांग की है।
100 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल की ओपीडी में हर दिन करीब एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट रिटायरमेंट के बाद पुनर्नियुक्ति पर सेवाएं दे रहे थे। दो महीने पहले पुर्ननियुक्ति की अवधि भी समाप्त हो गई, जिसके बाद यहां किसी भी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हुई है। ऐसे में यहां जांच बंद पड़ी है।
अस्पताल के सीएमएस डॉ. रंजीत के मुताबिक, पुनर्नियुक्ति पर तैनात रेडियोलॉजिस्ट की सेवाएं समाप्त हो गई हैं। इसे लेकर शीर्ष अफसरों को अवगत कराया गया है। अस्पताल में जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने के बाद जांच शुरू हो जाएगी।