{"_id":"681125300a3ad68e0a0cfcba","slug":"ultrasound-checks-stopped-in-hospital-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1180521-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग के चंदरनगर 50 बेड अस्पताल में चार दिनों से अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद है। ऐसे में मरीजों को जांच करवाने निजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गंभीर बीमारी से पीड़ित रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर हैं। आला अफसरों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
इस अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 700 मरीज आते हैं। यहां रोजाना करीब 30 अल्ट्रासाउंड होते हैं। रोडियोजॉलिस्ट के छुट्टी पर रहने से 26 अप्रैल से यह सुविधा बंद हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद त्रिपाठी ने बताया कि जांच पूरी तरह से ठप नहीं है। बीच-बीच में जांच करवाई जा रही है। जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन