फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two youths died in road accidents, woman and child injured

Lucknow News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, महिला व बच्चा घायल

Tue, 06 May 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents, woman and child injured
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, महिला व बच्चा घायल
लखनऊ। दुबग्गा में रविवार को हुए सड़क हादसे में माल के सरथरा गांव निवासी प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी रवि यादव (28) की मौत हो गई। उधर, माल में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हरदोई के गनौरा निवासी शटरिंग कारीगर संजीव सिंह (28) ने दम तोड़ दिया। संजीव की पत्नी रोली व चार वर्षीय बेटे कृष्णा का इलाज चल रहा है। हादसे के वक्त संजीव हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन


सरथरा निवासी रवि चौक स्थित डिश केबल कंपनी में काम करते थे। रविवार देर रात 12:30 बजे आईआईएम रोड पर जॉगर्स पार्क के पास रवि पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक देर रात तक रवि घर नहीं लौटे। सोमवार सुबह परिजनों ने सूचना दी। पुलिस खोजबीन करते हुए घटनास्थल पर पहुंची तो उसे शव पड़ा मिला। सिर व एक पैर क्षत-विक्षत था। शव के पास मिले मोबाइल फोन कर घरवालों को घटना की जानकारी दी। परिवार में पत्नी अंजनी और बेटा युवान है।
विज्ञापन


उधर, गनौरा निवासी राजीव सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर में भाई संजीव बाइक से पत्नी रोली और बेटे कृष्ण के साथ बेनीगंज मामा के घर में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। माल-गौरैया रोड पर हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed