फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two youths died in road accidents, one seriously

Lucknow News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Tue, 24 Sep 2024 07:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 24 Sep 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents, one seriously
लखनऊ। कृष्णानगर और मड़ियांव थानाक्षेत्रों में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


कृष्णानगर में न्यू सिंधु नगर के रहने वाले ऋतिक पटेल (22) चाय की दुकान चलाते थे। उनके भाई रोशन ने बताया कि ऋतिक रविवार देर रात दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। पकरी पुल के पास सामने से दूसरे बाइक सवार को बचाने में ऋतिक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें ट्राॅमा में भर्ती कराया, वहां ऋतिक ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया।

मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी आशीष शर्मा (37) सैलून चलाते थे। उनके भाई विनीत के मुताबिक शनिवार दोपहर भाई आशीष बाइक से बंथरा के हरौनी से बहन के घर से लौट रहे थे। आईआईएम रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। ट्राॅमा में सोमवार देर शाम उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी विमला व तीन बच्चे हैं। दोनों दुर्घटनाओं में मृतक हेलमेट पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed